बता दें कि काजोल और शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और दिलवाले प्रमुख हैं।

मुंबई। काजोल के वैसे तो लाखों करोड़ों फैन्स हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया फैन्स के साथ जुड़ने का फैसला किया। काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी सेशन' शुरु किया, जिसमे फैंस ने काजोल की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे। काजोल ने फैन के सवालों के जवाब भी बड़ी ही बेबाकी के साथ दिए। हालांकि एक फैन ने उनसे कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि काजोल ने उतनी ही सहजता के साथ उसका मजेदार जवाब दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

फैन ने आखिर काजोल से क्या पूछ लिया?
'आस्क मी सेशन' के दौरान एक फैन ने काजोल से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया। फैन ने पूछा- अगर आप अजय देवगन से नहीं मिलतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं। इस पर काजोल ने बड़ी ही बेबाकी के साथ जवाब देते हुए लिखा- क्या उस शख्स को प्रपोज नहीं करना चाहिए था? वहीं एक और शख्स ने काजोल से उनके मोबाइल नंबर की डिमांड कर दी। इस पर काजोल ने कहा- '100' आप कभी भी डायल कर सकते हो।

View post on Instagram

वहीं एक फैन ने काजोल से सवाल किया कि आप के कितने बच्चे हैं? इस पर काजोल ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा- फिलहाल तो सिर्फ 2 और कोई पाइपलाइन में नहीं है। एक और शख्स ने पूछा- आपको अजय सर की सबसे फेवरेट मूवी कौन सी लगती है? इस पर काजोल ने जवाब दिया- जख्म।