बिग बॉस 9 (Bigg Boss 9) की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इसी साल 27 अगस्त को मां बनी हैं। मां बनने के करीब महीनेभर बाद किश्वर ने पहली बार अपने लाडले का चेहरा दिखाया है। 

मुंबई। बिग बॉस 9 (Bigg Boss 9) की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इसी साल 27 अगस्त को मां बनी हैं। मां बनने के करीब महीनेभर बाद किश्वर ने पहली बार अपने लाडले का चेहरा दिखाया है। दरअसल, किश्वर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे निर्वीर की झलक दिखाई है। वीडियो में उनका बेटा बेहद क्यूट लग रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बता दें कि बेटे के जन्म के बाद जब किश्वर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं थीं तो उनके लाडले के स्वागत में घर को नीले, सिल्वर और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा घर के अंदर दीवार पर एक बैनर भी लगाया गया था, जिसमें लिखा था- वेलकम होम बनी। बता दें कि किश्वर और सुयश की शादी के 6 साल बाद उनके घर में खुशियां आई हैं। किश्वर 40 साल की हैं और उन्हें उस वक्त यकीन ही नहीं हुआ था जब उन्हें पता चला था कि वे प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट ने अपना पूरा समय घर पर ही बिताया। 

किश्वर और उनके पति सुयश राय ने मार्च, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि दोनों इस साल अगस्त में पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। किश्वर के मुताबिक, जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो वो और सुयश दोनों हैरान थे। बता दें कि किश्वर और सुयश ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 दिसंबर, 2016 को शादी की थी।

पति से 8 साल बड़ी हैं किश्वर : 
बता देें कि किश्वर मर्चेंट उम्र में सुयश से करीब 8 साल बड़ी हैं। जहां किश्वर का जन्म फरवरी 1981 में हुआ था तो वहीं सुयश का जन्म साल 1989 में हुआ है। सुयश और किश्वर मर्चेंट की जोड़ 2015 में सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थी। यहां इन दोनों को काफी पसंद किया गया था। यहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ था। इस सीजन के विनर प्रिंस नरूला बने थे। 

ये भी पढ़ें- डीप नेक टॉप, खुले बाल और नशीली आंखों से निहारती मलाइका ने दिखाया गॉर्जियस लुक, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

ये भी पढ़े- होंठों पर डार्क लिपस्टिक, खुले बाल और ब्लैक कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या, पति-बेटी संग पहुंचीं यहां

ये भी पढ़े- कंधे से उतरते बोल्ड कपड़ों में मलाइका अरोड़ा ने दिए कातिलाना पोज लेकिन लोगों को पसंद नहीं आया स्टाइल

ये भी पढ़ें- मोटे-मोटे पैर और बिन मेकअप दिखीं अनुष्का शर्मा, तो स्टूडियो के बाहर इस हाल में नजर आईं करीना कपूर

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच