माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अब फिल्मों से कहीं ज्यादा टीवी शोज पर जज के रूप में नजर आती हैं। फिलहाल माधुरी डांस दीवाने के सीजन 3 में तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में माधुरी ने इसी शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। 

मुंबई। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अब फिल्मों से कहीं ज्यादा टीवी शोज पर जज के रूप में नजर आती हैं। फिलहाल माधुरी डांस दीवाने के सीजन 3 में तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में माधुरी ने इसी शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि माधुरी ने इसमें सिंघम बनते हुए एक शख्स को ऐसा ठुमका मारा कि वो हवा में दूर तक उछल गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

दरअसल, माधुरी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सिंघम। वीडियो में देख सकते हैं कि माधुरी और रोहित शेट्टी शो के मंच पर नजर आ रहे हैं। इसी दौरान रोहित शेट्टी वहां मौजूद एक शख्स को पंच दिखाते हैं। इस पर माधुरी उन्हें रोकते हुए कहती हैं- रुको मैं बताती हूं। इसके बाद माधुरी एक जोरदार ठुमका लगाती हैं, जिससे वो शख्स हवा में दूर उछल जाता है। माधुरी का ये स्टंट देखकर रोहित शेट्टी भी इशारों में उनकी तारीफ करते हैं। इसके बाद माधुरी सीटी बजाते हुए निकल जाती हैं। 

View post on Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार 2019 में आई फिल्म कलंक में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बहार बेगम का रोल निभाया था। माधुरी सीजन वन से ही डांस दीवाने को जज कर रही हैं। माधुरी ने लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। नेने भी मराठी ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद माधुरी 10 साल तक अमेरिका में ही रहीं। हालांकि 2011 में वो फैमिली के साथ इंडिया लौट आईं। शादी के 4 साल बाद यानी 2003 में माधुरी ने बड़े बेटे अरिन को जन्म दिया। अरिन के जन्म के दो साल बाद 2005 में उन्होंने छोटे बेटे रियान को जन्म दिया। 

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर का आगाज किया। भले ही माधुरी ने 80 के दशक में अपने करियर का आगाज किया हो, लेकिन उनको पहली बड़ी कामयाबी 8 साल के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेजाब’ के जरिए मिली। इस सफलता के बाद उन्होंने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी।