'मोह मोह के धागे' और 'बुलया' जैसे गाने गाकर फेमस हुए सिंगर पैपोन की मां अर्चना महंता का गुरुवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। अर्चना असमिया सिंगर थीं। अर्चना महंता पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 14 जुलाई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मुंबई। 'मोह मोह के धागे' और 'बुलया' जैसे गाने गाकर फेमस हुए सिंगर पैपोन की मां अर्चना महंता का गुरुवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। अर्चना असमिया सिंगर थीं। अर्चना महंता पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 14 जुलाई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

अर्चना महंता को पहले से ही डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस नामक बीमारी थी। डॉक्टरों ने स्ट्रोक के बाद उनकी हालत क्रिटिकल बताई थी। डॉक्टर के मुताबिक, स्ट्रोक की वजह से उनके शरीर का बायां हिस्सा पहले से ही लकवाग्रस्त था। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लिखा- आज, हमने एक चमकता सितारा खो दिया है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

View post on Instagram

बता दें कि पैपोन सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस ऑफ इंडिया किड्स' में बतौर जज काम कर चुके हैं। हालांकि उन पर एक नाबालिग कंटेस्टेंट से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने जज के तौर पर खुद को शो से अलग कर लिया था। इस शो में हिमेश रेशमिया और शान भी जज थे। 

41 साल के पैपोन का असली नाम अंगाराग महंता है। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी और वो दो बच्चों के पिता हैं। पैपोन बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं, जिनमें बर्फी, सुल्तान और दम लगा के हइशा शामिल हैं।