मुकेश खन्ना ने कहा कि बॉलीवुड कभी धर्म पर सवाल खड़े करता है, कभी  मुद्दा अश्लीलता का हो जाता है। हमारा देश कोई स्पेन या स्वीडन या ऐसा देश नहीं है जो सब कुछ करने की परमिशन है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Mukesh Khanna raised questions by wearing a saffron colored bikini : शाहरुख खान पठान के बेशरम रंग गाने की आलोचना करने वालों में टीवी सीरियल शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना भी शामिल हो गए हैं । मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यु में कहा, "मुझे लगता है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कोई गड़बड़ होती जा रही है। पठान में रंग के साथ अश्लीलता का मामला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शक्तिमान ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक सांग के क्रिएशन में अकेला एक आदमी तो होता नहीं है। हज़ारों लोग होते हैं । यदि इस गाने सोच समझकर इस तरह शूट किया गया है, तो वाकई ये गुस्ताखी है। भगवा रंग विभिन्न धर्म संप्रदाय के लिए भावनाओं से जुड़ा हुआ है। शिवसेना के झंडे में ही नहीं ये आरएसएस के ध्वज में भी होता है।

मुकेश खन्ना ने लिया फिल्म मेकर को आड़े हाथों
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि बॉलीवुड कभी धर्म पर सवाल खड़े करता है, कभी मुद्दा अश्लीलता का हो जाता है। हमारा देश कोई स्पेन या स्वीडन या ऐसा देश नहीं है जो सब कुछ करने की परमिशन है। मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड के लिए कहा कि वो संस्था कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं हैं। सेंसर बोर्ड का काम यह सुनिश्चित करना है कि फिल्में किसी की व्यक्तिगत भावनाओं और विश्वास को ठेस न पहुंचाएं। सेंसर को ऐसी फिल्मों को पास नहीं करना चाहिए जो युवाओं को भड़काती हैं या भटकाती हैं। पठान फिल्म का बेशरम सांग युवाओं के दिमाग को खराब कर सकता है। यह ओटीटी के लिए बनाया गया गाना नहीं है, बल्कि एक फिल्म है। सेंसर इसे कैसे पास कर सकता है ? क्या उन्होंने इसकी उत्तेजक ड्रेसिंग नहीं देखी ?"

बीजेपी नेताओं ने किया कड़ा विरोध 
इंटरनेट पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की इस फिल्म के सेंसुअस सांग पर विवाद छिड़ गया है। भगवा बिकनी लुक का जोरदार विरोध किया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा विधायक राम कदम ने इस सांग में दीपिका पादुकोण के रिलीविंग आउटफिट की जमकर आलोचना की है। 

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स द्वारा समर्थित की गई है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है।


ये भी पढ़ें- 

KIARA ADVANI ने बोल्ड आउटफिट में दिखाया हुस्न का जलवा, 'द कपिल शर्मा शो' में किया गोविंदा नाम मेरा का प्रमोशन

'शाहरुख़ खान माफ़ी मांगने की बजाय अकड़ दिखा रहे', 'बेशरम रंग' पर भड़का विश्व हिंदू परिषद
बेडरूम में मोनालिसा की इस अदा पर फिदा हो गए पवन सिंह, देखें हॉट एंड बोल्ड डांस के 6 पिक्स
FLOP अक्षय-सलमान से भी कम है 1900 Cr की Avatar 2 की स्टारकास्ट की फीस, इन्हें मिली सबसे ज्यादा रकम