कंगना रनोट (kangana ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (rangoli chandel) को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन जारी किया है। पुलिस दो समुदायों के बीच धार्मिक नफरत फैलाने के एक मामले में दोनों बहनों से पूछताछ करना चाहती है। इस बारे में दोनों बहनों को समन जारी किया गया है। पुलिस ने दोनों को 23-24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वकील काशिफ अली खान देशमुख ने कंगना पर दो समुदायों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया था। 

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (rangoli chandel) को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन जारी किया है। पुलिस दो समुदायों के बीच धार्मिक नफरत फैलाने के एक मामले में दोनों बहनों से पूछताछ करना चाहती है। इस बारे में दोनों बहनों को समन जारी किया गया है। पुलिस ने दोनों को 23-24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। एएनआई ने इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक- मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली को समन जारी किया है। समन में कंगना को 23 नवंबर और रंगोली चंदेल को 24 नवंबर को बांद्रा पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है। दोनों पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दो समुदायों में नफरत फैलाने का आरोप है। यह केस बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर पर दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


बता दें कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वकील काशिफ अली खान देशमुख ने कंगना पर दो समुदायों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया था। साथ ही शिकायत में कहा गया था कि कंगना ने पप्पू सेना संज्ञा के जरिए ज्यूडिशियरी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किए हैं। कंगना और रंगोली हाल ही में अपने दोनों भाइयों की शादी करके फ्री हुई हैं। उन्हें पहली बार समन दिया गया तो उन्होंने अपने भाइयों की शादी का हवाला देकर और समय मांगा था।

Scroll to load tweet…


कंगना के भाई अक्षय की शादी हाल ही में उदयपुर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर मनाली में भाई की शादी का रिसेप्शन भी दिया था। इससे जुड़े की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।