नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) बुधवार 7 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उनके बेटे विवान ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें नसीर पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में नसीर और रत्ना बेडरूम में नजर आ रहे हैं। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को पिछले महीने निमोनिया हो गया था।

मुंबई। नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) बुधवार 7 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उनके बेटे विवान ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें नसीर पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में नसीर और रत्ना बेडरूम में नजर आ रहे हैं। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को पिछले महीने निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पापा की फोटो शेयर करते हुए विवान ने लिखा- उन्हें आज सुबह ही छुट्टी मिली है, घर वापसी। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाकर फैंस का शुक्रिया किया है। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने के बाद 29 जून को उन्हें खार स्थ‍ित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नसीर को निमोन‍िया की श‍िकायत थी। उनके मैनेजर ने बताया था कि वे अस्पताल में मेड‍िकल सुपरव‍िजन में हैं। वहीं रत्ना पाठक शाह ने बताया था कि उनके फेफड़े में छोटा पैच है और सब कंट्रोल में है। वे बेहतर रिस्पॉन्स कर रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। 

नसीरुद्दीन शाह की शादी एक्ट्रेस रत्ना पाठक के साथ हुई है। इनके दो बेटे विवान शाह और इमाद शाह हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन के एक बेटी भी है, जिसका नाम हीबा है। हीबा, नसीरुद्दीन और उनकी पहली पत्नी परवीन की बेटी है। नसीरुद्दीन शाह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में जाने भी दो यारो, इजाज़त, मासूम, मोहरा, सरफरोश, इश्किया, द डर्टी पिक्चर, जॉन डे, बेगम जान, मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्मों में काम किया है। 2020 में वो वेब सीरिज बंदिश बैंडिट्स में नजर आए थे।