नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अब 26 अक्टूबर को नेहा की शादी का पहला रिसेप्शन पंजाब में हैं। सिंगर की शादी को फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लोगों को अब वो इंतजार खत्म हो चुका है।

मुंबई. नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अब 26 अक्टूबर को नेहा की शादी का पहला रिसेप्शन पंजाब में हैं। सिंगर की शादी को फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लोगों को अब वो इंतजार खत्म हो चुका है। नेहा की शादी से पहले मेहंदी की रस्म को लेकर संगीत सेरेमनी की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। अब इंटरनेट पर उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। ऐसे में सिंगर की अब शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में नेहा कक्कड़ थोड़ी मायूस नजर आ रही हैं और वो बनावटी तरीके से मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। सिंगर की ये तस्वीर होटल से चेकआउट करते वक्त क्लिक की गई है। जहां पूरा होटल का स्टाफ न्यूली वेडेड कपल को बधाई दे रहा है। नेहा कक्कड़ इन तस्वीर में होटल के स्टाफ से फूलों का गुलदस्ता लेते हुए दिख रही हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

View post on Instagram

धूमधाम से हुआ 'नेहू दा व्याह'

बता दें, कोरोना काल में जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं नेहा की शादी को अभी तक की सभी शादियों में सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है। इनके ब्याह में उर्वशी रौतेला, उर्वशी ढोलकिया और मनीष पॉल जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में रोहनप्रीत सिंह के साथ फेरे लिए थे। इसके बाद पंजाब में इन दोनों सितारों के परिवार ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। जहां कई लोगों ने शिरकत की और नए नवेले दूल्हा-दुल्हन को खूब आशीर्वाद दिया था। 

नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर इंटरनेट पर भी खासा बज देखने को मिला जहां नेहा कक्कड़ की शादी के हरेक इवेंट की तस्वीरों और वीडियोज जमकर वायरल हुई थी। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 26 अक्टूबर को पंजाब में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी अपने दोस्तों को देने वाले हैं।