- Home
- Entertainment
- जब श्रीदेवी ने अपने से 40 साल बड़े एक्टर संग किया रोमांस, इन 5 उम्र में बड़े सितारों संग बनी सुपरहिट जोड़ी
जब श्रीदेवी ने अपने से 40 साल बड़े एक्टर संग किया रोमांस, इन 5 उम्र में बड़े सितारों संग बनी सुपरहिट जोड़ी
15 साल की उम्र में 55 साल के शिवाजी गणेशन संग डांस करने वाली श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती जैसे उम्रदराज सुपरस्टार्स के साथ भी यादगार फिल्में दीं।

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनसे जुड़े किस्से-कहानी आज भी वायरल होते रहते हैं। जाह्नवी कपूर की मां एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जिसने हर उम्र के एक्टर के साथ काम किया। सबके साथ इनकी जोड़ी शानदार रही। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने वाली श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में एक ऐसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की, जो उनसे करीब 40 साल बड़े थे। बाद में उन्होंने कई उम्र में बड़े एक्टर के साथ पर्दे पर रोमांस किया। ये मूवी ना सिर्फ हिट हुई, बल्कि ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आज भी याद की जाती है।

शिवाजी गणेशन: 15 साल की उम्र में 55 साल के सुपरस्टार संग डांस
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन के साथ श्रीदेवी ने किशोरावस्था में स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म 'Sandhippu' (1983) के गाने 'Devan Thantha Veenai' में दोनों साथ नजर आए। उस समय श्रीदेवी करीब 15-16 साल की थीं, जबकि शिवाजी गणेशन की उम्र 55 साल के आसपास थी। उम्र का बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
अमिताभ बच्चन: 20 साल का एज गैप, फिर भी बनी सुपरहिट जोड़ी
श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 'इंकलाब' , 'आखिरी रास्ता', और 'खुदा गवाह' में खूब पसंद की गई। दोनों के बीच करीब 20 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री शानदार रही।
रजनीकांत: साउथ से बॉलीवुड तक हिट रही जोड़ी
रजनीकांत श्रीदेवीसे करीब 13 साल बड़े थे। दोनों ने तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्म 'चालबाज' (1989) में भी साथ काम किया। श्रीदेवी के डबल रोल और रजनीकांत के अंदाज ने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई।
जितेंद्र: सबसे ज्यादा पसंद की गई ऑनस्क्रीन जोड़ी
80 के दशक में जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने 'हिम्मतवाला', 'मवाली', 'तोहफा', 'जस्टिस चौधरी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। जितेंद्र श्रीदेवी से करीब 21 साल बड़े थे, लेकिन दोनों की एनर्जी पर्दे पर कमाल की लगती थी।
इसे भी पढ़ें: वो HIT फिल्म जिसे 2 Stars ने ठुकराया, अनिल कपूर की चमकी किस्मत- 2 रीमेक भी बने
मिथुन चक्रवर्ती: रियल लाइफ अफवाहों ने भी बटोरी सुर्खियां
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने 'वतन के रखवाले', 'गुरु' और 'वक्त की आवाज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के अफेयर की खबरें भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं। मिथुन श्रीदेवी से लगभग 13 साल बड़े थे और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इसे भी पढ़ें: 65 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं जाह्नवी कपूर, देखें अंदर की तस्वीरें और वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।