लॉकडाउन और कोरोना काल में प्रवासियों के मसीहा बने सोनू सूद आज भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग उनसे मदद मांगते हैं और वो उनकी मदद भी करते हैं। बड़ी ही शालीनता से वो उनका जवाब भी देते हैं।

मुंबई. लॉकडाउन और कोरोना काल में प्रवासियों के मसीहा बने सोनू सूद आज भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग उनसे मदद मांगते हैं और वो उनकी मदद भी करते हैं। बड़ी ही शालीनता से वो उनका जवाब भी देते हैं। ऐसे में अब एक्टर से लोगों ने अजीबोगरीब मांग कर दी, जिसके बाद उन्होंने मना नहीं किया बल्कि हां कर दिया। शख्स ने एक्टर को बताई गांव की ये समस्या... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, बासु गुप्ता नाम के एक यूजर ने सोनू सूद को ट्वीट कर लिखा, 'सोनू सूद सर हमारे गांव में एक लंगूर बंदर के आतंक के कारण दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। अतः आपसे निवेदन है की बंदर को हमारे गांव से कहीं दूर जंगल में भिजवा दीजिए।' इस पर एक्टर ने रिप्लाई किया और लिखा, 'बस अब बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त। पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं।'

Scroll to load tweet…

सोनू सूद कर चुके हैं दिल जीतने वाले काम 

इससे पहले सोनू सूद गरीब किसान को ट्रैक्टर भेजना, अनाथ बच्चों को सहारा देना और गरीब महिला को घर देने का वादा करना जैसे कई दिल जीतने वाले काम कर चुके हैं। एक्टर ने ना सिर्फ भारत में लोगों की मदद की है बल्कि विदेश में फंसे भारतीय को देश वापस लाए हैं।

यह भी पढ़ें:तीसरी बार मां बनने वाली है रणबीर की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड, बेटे ने बताया क्या है मम्मा की टम्मी में

इस फिल्म में नजर आएंगे सोनू सूद 

अगर सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म 'किसान' को साइन किया है। एक्टर की इस फिल्म को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। वहीं, मूवी को राज शांडिल्य प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की अभी घोषणा होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं शिल्पा शेट्टी की इस नई मर्सिडीज बेंज की कीमत? इस वजह से और भी बढ़ गई घर की शोभा