शनिवार को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रियंका ने पापा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भले ही आज बहुत ऊंचे मुकाम पर हैं, लेकिन वो अपने पिता को हरदम याद करती हैं। शनिवार को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रियंका ने पापा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इसमें प्रियंका ने कहा- ''उन्हें पूरा यकीन है कि उनके पापा हर वक्त उनके साथ हैं और अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने लिखा इमोशनल खत...
प्रियंका ने लिखा- ''हर साल इस दिन मैं और सिड (सिद्धार्थ) आपको सरप्राइज देने के अलग-अलग रास्ते ढूंढते थे, लेकिन हम कभी भी कामयाब नहीं हो पाते थे, क्योंकि आपको पता चल जाता था। मुझे उम्मीद है कि आप जहां भी होंगे, वहां से हमें देख रहे होंगे। मैं जो कुछ भी करती हूं, उससे पहले आपके प्रोत्साहन को याद करती हूं, जो आप मुझे हमेशा देते थे। मैं जो भी फैसला लेती हूं, उससे पहले आपके विश्वास के बारे में सोचती हूं... मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहेगा। हैप्पी बर्थ-डे पापा। काश आप हमारे साथ होते, हम आपको बहुत प्यार करते हैं..।'

View post on Instagram

प्रियंका ने हाथ पर लिखवाया है 'डैडीज लिटिल गर्ल'
प्रियंका चोपड़ा पापा अशोक चोपड़ा से कितना प्यार करती हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने हाथ पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया हुआ है। इस टैटू की खास बात ये है कि यह प्रियंका चोपड़ा के पिता की हैंडराइटिंग में ही लिखा हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।