बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) की शादी की पहली तस्वीर समाने आ गई है। दोनों चंडीगढ़ में सात फेरे लेने वाले हैं। तस्वीर देखकर अब फैंस को यकीन हो गया है कि उनके फेवरेट शादी के बंधन में वाकई बंधने जा रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। चंडीगढ़ में दोनों की प्री वेडिंग (pre-wedding) पार्टी हुई। पार्टी का थीम व्हाइट रखा गया था। एक दिन बाद दूल्हा बनने वाले राजकुमार राव ने व्हाइट सूट पहन रखा था। वहीं 'Bride to Be' हाफ शोल्डर व्हाइट गाउन में सजी नजर आईं। पार्टी में अभिनेता ने अपनी होने वाली दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में रिंग भी पहनाया। इसके बाद दोनों ने बाहों में बाहें डालकर डांस भी किया। प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीर देखकर फैंस बेहद खुश हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की रस्में चंडीगढ़ में हो रही है। पार्टी का आयोजन The Oberoi Sukhvila में हुई। इस दौरान वहां मौजूद तमाम मेहमान भी व्हाइट ड्रेस में नजर आएं। राजकुमार राव इस शादी को छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बावजूद उनकी वेडिंग पार्टी की तस्वीर सामने आ ही गई। 

एक्टर की शादी में पहुंचे वरुण सिंघानिया ने पार्टी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। जिसमें वो राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ मेहमानों के साथ भी तस्वीर शेयर की। 

इतना ही नहीं उन्होंने सगाई का वीडियो भी डाला। जिसमें राजकुमार राव घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज कर रहे हैं और उन्हें रिंग पहना रहे हैं। रिंग पहनाने के बाद दोनों कपल डांस भी करते दिखाई दिए। लेकिन बाद में वरुण सिंघानिया ने तमाम तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिया।

जानकारी की मानें तो शादी में ज्यादा फिल्मी सितारों को नहीं बुलाया गया है। दरअसल, राजकुमार राव ग्लैमर इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं बनाए हैं। उनके बेहद ही निजी दोस्त शादी अटेंड करने पहुंचे हैं। जिसमें हुमा कुरैशी और साकिब सलीम का भी नाम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान भी शादी में शामिल होने पहुंची हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 7 साल से रिलेशनशिप के बाद इसे एक खूबसूरत रिश्ते का नाम देने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को बेहद ही निजी रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा। 14 नवंबर को एक्टर अपनी दूल्हन के साथ सात फेरे लेंगे। इसके बाद मंडे को यानी 14 नवंबर को पोस्ट वेडिंग सेरेमनी होगी।

और पढ़ें:

Deepika-Ranveer क्वॉलिटी टाइम बिताने वेकेशन पर निकले, सीक्रेट डेस्टिनेशन पर मनाएंगे Wedding Anniversary

Aishwaya-Abhishek Bachchan बेटी आराध्या के साथ छुट्टी पर निकले, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट

'तेरा यार हूं मैं' की दलजीत रियल लाइफ में बनने जा रही हैं दुल्हन, 5 दिसंबर को बजेगी शहनाई