बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के लिए शनिवार का दिन काफी बुरा रहा है। उनकी कार को मुंबई पुलिस उठाकर ले गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि मुंबई में रणबीर कपूर की कार कथित तौर पर 'नो पार्किंग' जोन में खड़ी थी, जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को कब्जे में ले लिया है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के लिए शनिवार का दिन काफी बुरा रहा है। उनकी कार को मुंबई पुलिस उठाकर ले गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि मुंबई में रणबीर कपूर की कार कथित तौर पर 'नो पार्किंग' जोन में खड़ी थी, जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जब एक्टर की कार को अपने कब्जे में ले रही थी तो उस दौरान की कुछ तस्वीरें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार को चाचा का निधन 

बताते चलें कि बीते मंगलवार को रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर हार्ट हटैक से निधन हुआ था। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर अपने चाचा के काफी करीब थे। फैमिली ने शुक्रवार को राजीव कपूर की प्रेयर मीट रखी थी। इसमें तमाम बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए थे।

वहीं, अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।