सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पिछले महीने का है। इस वीडियो में आलिया और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। पहली बार ऑफिशियली एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ रिश्ते का खुलासा किया।

मुंबई. बॉलीवुड के फेवरेट कपल में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखकर आलिया के चाहनेवालों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने एक्टर की आलोचना करते हुए कहा कि इससे शादी मत करो। आप सोच रहे होंगे कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या कर दिया जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पिछले महीने का है। इसमें आलिया और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। पहली बार ऑफिशियली एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। इस वीडियो में आलिया ब्लू कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आती हैं। वहीं रणबीर कपूर ने ब्लू कुर्ता पहन रखा है। रणबीर आलिया के पीछे-पीछे चल रहे होते हैं। इस दौरान वो लेडीलव के लहंगे को लात मारते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के इस व्यवहार की खूब आलोचना हो रही है। 

रणबीर की हो रही खूब आलोचना 
किसी ने इस वीडियो को यूट्यूब पर डाल रखा है। वीडियो देखकर कुछ फैंस आलिया को सलाह दे रहे हैं कि वो शादी ना करें। तो कोई रणबीर कपूर के प्लेबॉय वाले इमेज का हवाला दे रहा है। तो कुछ इसे शर्मनाक बता रहे हैं। 

रणबीर और आलिया 2022 में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं
बता दें कि यह वीडियो दिवाली कार्यक्रम की है। जब आलिया रणबीर की बाहों में नजर आईं। इसी समारोह के दौरान आलिया भट्ट रणबीर के साथ मीडिया कैमरों के सामने पोज देती हैं और उनके चेहरे पर शर्म भरी मुस्कान भी दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि ये कपल 2022 में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है। लेकिन दोनों अब आए दिन साथ दिखाई देते हैं। 

और पढ़ें:

NEHA KAKKAR ने रोमांटिक अंदाज में ROHANPREET SINGH का मनाया बर्थ डे, KISS कर कहा-काटो केक, देखें VIDEO

Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी में नहीं शामिल होंगे Gajraj Rao, कहा- सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं..

Priyanka Chopra ने मैरेज लाइफ के बारे में खोला राज, बताया- कैसे वो Nick Jonas के साथ जी रही खूबसूरत जिंदगी