रणवीर शौरी के पिता के. डी. शौरी फिल्ममेकर थे। उन्होंने 1988 में 'महा युद्ध' नाम से एक फिल्म डायरेक्ट की थी, जिसमें गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने 'बेरहम' और 'बाद और बदनाम' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म अभिनेता और पूर्व वीडियो जॉकी रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी (के डी शौरी) का निधन हो गया है। वे 92 साल के थे। उन्होंने शुक्रवार (16 सितम्बर) रात अंतिम सांस ली। खुद रणवीर ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखी है। उनकी मानें तो उन्होंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा कवच को खो दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणवीर ने क्या लिखा पोस्ट में?

रणवीर ने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है." मेरे प्यारे पापा कृष्ण देव शौरी बीती रात 92 साल की उम्र में शांति से चले गए। उनके आसपास उनके बच्चे और नाती-पोते सभी थे। वे अपने पीछे कई अदभुत यादें और प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।"

सोशल मीडिया यूजर्स ने जताया शोक

रणवीर की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैन्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। अभिनेता केके मेनन ने लिखा है, "दिली श्रद्धांजलि रणवीर। ओम शांति सदगति।" निखिल आडवाणी ने लिखा है, "श्रद्धांजलि।" रणवीर के एक फैन ने लिखा है, "वे पूरी और खुशहाल जिंदगी जीए सर। वे जहां भी होंगे, उन्हें आप पर बेहद गर्व होगा।" एक अन्य फैन ने लिखा है, "ओम शांति! हिम्मत से काम लो रणवीर। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।" एक यूजर ने लिखा है,"पिता को खोना जिंदगी का सबसे बड़ा चिंताजनक लम्हा है। हार्दिक संवेदना रणवीर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

रणवीर ने इन फिल्मों में किया काम

बात रणवीर की करें तो वे जालंधर, पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विनय पाठक के साथ मिलकर की थी। दोनों ने टॉक शो 'रणवीर विनय और कौन' और कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' को सफलतापूर्वक होस्ट किया था। 2002 में उन्होंने मनीषा कोइराला के अपोजिट फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 2006 में आई कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' से मिली थी, जिसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। रणवीर ने बाद में 'प्यार के साइड इफ़ेक्ट', 'अग्ली और फगली', 'सिंह इज किंग', 'तितली', 'कड़वी हवा', 'सोन चिरैया' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'आरके', 'मुंबईकर' और 'टाइगर 3' शामिल हैं।

और पढ़ें...

बॉलीवुड स्टार्स ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शाहरुख़ खान ने की यह गुजारिश

बदनाम कहानियां : एक्ट्रेस का पूरी रात गैंग रेप, फिर सड़क पर फेंका, मरी तो पति ने अंतिम विदाई तक ना दी

बॉलीवुड की वह फिल्म, जिसे रजनीकांत ने करवा दिया था बैन, साउथ इंडिया में तो आज तक रिलीज नहीं हो सकी

लीक सेक्स क्लिप के बाद रोती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, VIDEO हो रहा तेजी से वायरल

EXCLUSIVE: कौन है 'ब्रह्मास्त्र' का यह खूंखार विलेन? जानिए छोटे शहर का एक पार्षद कैसे दुनिया पर छा गया?