फिल्म दिल बेचारा का फैन्स बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। दिल बेचारा आज यानी 24 जुलाई शाम 7.30 बजे डिजनी और हॉटस्टार पर देख पाएंगे। फिल्म रिलीज से पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बेहद इमोशनल हो गई। उन्होंने फिल्म के टाइटल सॉन्ग का एक स्टिल शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा। रिया ने लिखा - ये फिल्म मुझे तुम्हें देखने के लिए और ज्यादा ताकत देगी। तुम मेरे साथ यहां हो, मुझे पता है कि तुम हो। मैं तुम्हारा और तुम्हारे प्यार का जश्न मनाऊंगी। मेरे जीवन के हीरो तुम। मुझे पता है कि तुम इसे हमारे साथ देख रहे होंगे।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बेहद इमोशनल हो गई। उन्होंने फिल्म के टाइटल सॉन्ग का एक स्टिल शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा। रिया ने लिखा - ये फिल्म मुझे तुम्हें देखने के लिए और ज्यादा ताकत देगी। तुम मेरे साथ यहां हो, मुझे पता है कि तुम हो। मैं तुम्हारा और तुम्हारे प्यार का जश्न मनाऊंगी। मेरे जीवन के हीरो तुम। मुझे पता है कि तुम इसे हमारे साथ देख रहे होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इससे पहले भी इमोशनल हुई थी रिया
रिया ने सुशांत के जाने के महीने भर बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट और फोटोज के जरिए उनको खोने का दर्द बयां किया था। रिया ने लिखा था- मुझे पता है कि तुम अब और अधिक शांति वाली जगह में हो। शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने को एक पूरा जीवन बाकी है... हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी। 

View post on Instagram


इनकी सलाह पर छोड़ा था साथ
फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ काम करने वाली राइटर सुहृता सेनगुप्ता ने सुशांत की मौत के बाद सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि महेश ने सुशांत की लगातार बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखकर कहा था कि यह एक और परवीन बॉबी है। महेश ने ही रिया को सलाह दी थी कि वह सुशांत का साथ छोड़ दे। भट्‌ट ने उससे कहा था कि अब तुम कुछ नहीं कर सकती। अगर इस रिश्ते में तुम और रहती हो तो तुम्हारी दिमागी हालत भी खराब हो जाएगी। 

View post on Instagram

फैन्स कर रहे बेसर्बी से इंतजार
फिल्म दिल बेचारा का फैन्स बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। दिल बेचारा आज यानी 24 जुलाई शाम 7.30 बजे डिजनी और हॉटस्टार पर देख पाएंगे। हॉटस्टार ने फैंस की भावनाओं के मद्देनजर इस फिल्म को फ्री कर दिया है। जिसका मतलब ये है कि यदि दर्शक हॉटस्टार के प्रीमियम मेंबर्स नहीं हैं तब भी वो इसे देख सकेंगे। बता दें कि भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के दर्शकों के देखने के लिए भी इस फिल्म को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि अनुपम खेर भी फिल्म का इंतजार कर रहे है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- प्यारे सुशांत सिंह राजपूत! आज आपकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज होने जा रही है। आप भौतिक दुनिया में हमारे साथ नहीं है और हमें हमेशा इस बात का दुख रहेगा। पर आपकी ये फिल्म हम सब दिल की आंखों से देखेंगे। और हर आंख से आं सू बहेगा। हम आपको मिस करते है! 

Scroll to load tweet…