सैफ अली खान और ऋतिक रोशन तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरू हो गई है। 2017 की एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। 

मुंबई. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) तमिल फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरू हो गई है। 2017 की एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म का इंतजार काफी वक्त से फैन्स कर रहे हैं। वही, खबरों की मानें तो दशहरे के मौके पर इस मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में सैफ पुलिस वाले का और ऋतिक गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे। वहीं, तमिल फिल्म की बात करें तो इसमें आर माधवन ने पुलिस इंस्पेक्टर का और गैंगस्टर के किरदार में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया था। यही जोड़ी इस रीमेक को भी डायरेक्ट कर रही है। बता दें कि ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


19 साल बाद साथ दिखेंगे साफ-ऋतिक
आपका बता दें कि सैफ और ऋतिक 19 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर आपस में भिड़ते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2002 में फिल्म ना तुम जानो ना हम में दिखे थे। बता दें कि ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म वॉर में नजर आए थे। वैसे, रिपोर्ट्स की मानें तो वे जल्दी ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई। दीपिका फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी है। 


लंकेश बन रहे सैफ अली खान
बात सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने हाल ही में अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में है और उनके साछ कृति सेनन भी नजर आएंगी। इस फिल्म प्रभास भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं और सैफ लंकेश बने हैं। इसके अलावा सैफ फिल्म बंटी और बबली 2 में भी दिखेंगे। इसमें उनके साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। 

ये भी पढ़े-

जब एक फ्रेम में दिखी थी धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां, सनी देओल की मां के बगल में खड़ी थी हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को आज भी है धर्मेंद्र संग रिश्ते को लेकर इस बात का मलाल, सालों बाद भी नहीं मिली 1 खुशी

धर्मेन्द्र को जरा भी पसंद नहीं करते थे हेमा मालिनी के पापा, एक बार तो इस वजह से पहुंच गए थे सेट पर

10 साल में ये हुआ दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों का हाल, इसमें शामिल है इन 5 सुपरस्टार की मूवी भी

बिखरे बाल, बिना मेकअप और चप्पलों में नजर आई मलाइका अरोड़ा, हालत देख सभी को लगा झटका, ये भी दिखे

शोले के 1 खास सीन को शूट करने में लगे थे इतने साल, अमिताभ बच्चन ने बताई इसके पीछे की दिलचस्प वजह

ऐसा क्या हुआ कि करीना कपूर को बाल्टी-मग्गा लेकर घूमना पड़ा, बेबो की ऐसी फोटो देख चकराया सभी की सिर

बढ़ी दाढ़ी और बॉबी देओल के चेहरे पर दिखे धब्बे, सलमान खान की बहन-बहनोई के साथ यहां आए नजर, PHOTOS