'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई की। रिलीज से 39 दिन बाद भी ये सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

मुंबई. शाहीद कपूर और कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे थोड़ी देर के लिए मीडिया से मुखातिब होते हैं लेकिन बाद में दोनों आपस में बात करते हैं और दोनों वापस होकर दरवाजे को बंद कर लेते हैं। इसके बाद वीडियो में एक शख्स की आवाज आती है, 'अरे ये क्या था।' दरअसल, इन दिनों ये जोड़ी फिल्म 'कबीर सिंह' की सक्सेस का जश्न मना रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स उड़ा रहे मजाक

शाहीद कपूर और कियारा के वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, "कबीर और प्रीति दुबारा KISS करने गए।" दूसरे ने लिखा, "दोनों ने गेट क्यों बंद किया, मीरा जरा देखो ये क्या चल रहा है।" इसी तरह यूजर्स बहुत सारे कमेंट्स कर रहे हैं। इसी में कोई दोनों की जोड़ी को बेस्ट बता रहा है तो कोई कियारा की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।

275 करोड़ का आंकड़ा पार किया 

'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई की। रिलीज से 39 दिन बाद भी ये सिनेमाघरों में टिकी हुई है। मूवी ने अभी तक 275 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पांस मिला। साथ ही कियारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई।