काजोल (Kajol) और शाहरुख (Shah Rukk Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और आइकॉनिक जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में 'बाजीगर' से लेकर 'दिलवाले' तक एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है। अब ये जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है।

मुंबई। काजोल (Kajol) और शाहरुख (Shah Rukk Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और आइकॉनिक जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में 'बाजीगर' से लेकर 'दिलवाले' तक एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है। अब ये जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपनी अपकमिंग फिल्म में इस जोड़ी को लिया है। इस फिल्म में काजोल, शाहरुख की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा विद्या बालन और तापसी पन्नू भी दिखेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि राजकुमार हिरानी की ये अपकमिंग फिल्म एक सोशल कॉमेडी होगी। फिल्म में शाहरुख खान एक प्रवासी शख्स के रोल में नजर आएंगे, जबकि काजोल उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख की जर्नी कवर करने वाली रिपोर्टर के लिए तापसी पन्नू को लिया गया है। वहीं, विद्या बालन भी एक अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बता दें कि कास्टिंग पूरी होने के बाद मेकर्स इसका ऑफिशियल ऐलान करेंगे। फिल्म को राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अगले साल 2022 में शुरू हो सकती है। 

काजोल और शाहरुख ने साथ में बाजीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया था। वहीं शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी काम करते दिखेंगे, इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा होंगी।