अब तक 'दृश्यम' के 2 पार्ट बन चुके हैं, जिन्होंने ऑडियंस को अपनी स्टोरी लाइन और सस्पेंस से खूब इम्प्रेस किया था। हाल ही में मोहनलाल स्टारर इस फिल्म के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ हिंदी में जल्द ही इसका सेकंड पार्ट रिलीज होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जहां एक ओर अजय देवगन अपनी बहुचर्चित फिल्म 'दृश्यम' के सेकंड पार्ट पर जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के ओरिजिनल मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। जी हां, सोमवार को मलयालम सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से एक 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। मोहनलाला स्टारर इस फिल्म के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं, जिन्होंने ऑडियंस को अपनी स्टोरी लाइन और सस्पेंस से खूब इम्प्रेस किया। इस ओरिजिनल मलयालम फिल्म की सक्सेस को देखते हुए ही बॉलीवुड में भी अजय देवगन के साथ 'दृश्यम' का रीमेक बनाया गया था। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ और खुद मोहनलाल ने अब तक इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खबर सुनकर खुश हुए मोहनलाल के फैंस
सोमवार को जैसे ही इस फिल्म की घोषणा हुई तभी से यह फैंस के बीच ट्रेंड कर रही है। इस खबर को सुनकर मोहनलाल के फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। 'दृश्यम 3' के कंफर्मेशन के बाद से फैंस उस इवेंट का क्लिप शेयर करने लगे जिसमें फिल्म बनाए जाने की घोषणा की गई है। वहीं मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें मोहनलाल हाथों में हथकड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर पर लिखा है 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'

कमेंट कर जाहिर की अपनी खुशी
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार अब यह ऑफिशियल हो गया है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्लासिक क्रिमिनल वापस लौट आया है। दृश्यम 3 जल्द आ रही है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'फिर से राज करने आ रहा है, मलयाली सिनेमा की शान.. मोहनलाल।'

यह थी सेकंड पार्ट की कहानी
बता दें इस फिल्म का पिछला यानि सेकंड पार्ट साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था। इसमें लीड कैरेक्टर जॉर्ज कुट्टी को एक केबल ऑपरेटर से एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माता बनते हुए दिखाया गया था। हालांकि, इस फिल्म में भी वह अतीत से लड़ता हुआ नजर आया था। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था।

और पढ़ें...

सिर्फ अंबानी ही नहीं, शाहरुख खान से लेकर राखी सावंत तक इन सेलेब्स का है दुबई में आलीशान घर

बिकिनी पहने 'दयाबेन' का वीडियो हुआ वायरल, ट्रोलर्स ने पूछा- 'कहां गए आपके संस्कार ?'

क्यों मुंह छिपाकर गणपति प्रतिमा लेने पहुंचा पोर्नोग्राफी केस में फंसा यह शख्स, साथ नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पत्नी