सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है। सभी सुशांत से जुड़ी बातें और यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, फिल्म 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत को एमएस धोनी का लुक देने वाली हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने एक बड़ा खुलासा किया है। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है। सभी सुशांत से जुड़ी बातें और यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, फिल्म 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत को एमएस धोनी का लुक देने वाली हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने एक बड़ा खुलासा किया है। सपना के मुताबिक, पिछले कुछ साल से सुशांत काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और उनकी इस प्रॉब्लम से हर कोई वाकिफ था, लेकिन फिर भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सपना भवनानी ने फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे छुपे काले सच को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। सपना ने धोनी और सुशांत के साथ वाली एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह किसी से छुपा नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री में लोग इस बात से वाकिफ थे लेकिन बावजूद इसके किसी ने उनकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। 

सपना ने आगे लिखा, आज सुशांत की मौत के बाद सब इमोशनल पोस्ट कर रहे हैं। ये घटना बताती है कि सही मायनों में ये फिल्म इंडस्ट्री कितनी हल्की है। यहां कोई आपका दोस्त नहीं है। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

सुशांत राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, वहीं उनका परिवार भी मुंबई पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे होगा। कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर ले जाने की अनुमति नहीं दी थी।