दिवंगत विक्रम गोखले, मराठी थिएटर और फिल्म कलाकार चंद्रकांत गोखले के पुत्र थे । वहीं उनकी परदादी, दुर्गाबाई कामत, भारतीय स्क्रीन पर पहली फीमेल कलाकार थीं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार थीं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Vikram Gokhale passes away : दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले, जिनका पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच कलाकार थे, उन्होंने मराठी थिएटर और हिंदी फिल्मों और शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हालत बिगड़ने उन्हें कुछ समय पहले वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर ट्रांसफर किया गया था। विक्रम गोखले के मुताबिक उनकी पत्नी के एक बयान के मुताबिक उन्हें "मल्टीऑर्गन फेल्युर" था।

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवंगत एक्टर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व रंगमंच ( Balgandharv Rangmanch) में रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार शाम 6 बजे पुणे के वैकुंठ संस्कार भूमि में किया जाएगा ।

विक्रम गोखले काफी लंबे समय से चरित्र भूमिकाएं निभा रहे थे, वे सैकड़ों हिंदी और मराठी दोनों फिल्मों में दिखाई दिए। विक्रम गोखले का जन्म 14 नवंबर, 1945 को पूना, बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ था। विक्रम गोखले ऐसे परिवार से आते हैं, जहां एक्टिंग उनके खून में थी ।

पिता- परदादी भी सिनेमा के सीनियर एक्टर
वह चंद्रकांत गोखले के पुत्र थे, जो एक मराठी थिएटर और फिल्म कलाकार थे, वहीं उनकी परदादी, दुर्गाबाई कामत, भारतीय स्क्रीन पर पहली फीमेल कलाकार थीं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार थीं। विक्रम गोखले ने बहुत कम उम्र में मराठी थिएटर में काम करना शुरू किया था। विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन स्टारर 'परवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

विक्रम गोखले की प्रमुख फिल्में
इसके बाद उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की, जिनमें 1990 में अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' शामिल हैं। उन्होंने 'भूल भुलैया', 'बैंग बैंग' और 'मिशन मंगल' जैसी कॉमर्शियल बॉलीवुड फिल्मों में काम करना जारी रखा।

ये भी पढ़ें- 
रश्मिका मंदाना के साथ काम नहीं करना चाहते कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी, देखें वजह
कांतारा से लेकर गॉडफादर तक, अब घर पर देखिए 5 सुपरहिट फिल्में, देखिए डिटेल
सारा अली खान ने स्विमवियर में फ्लान्ट किए टोन्ड एब्स, 8 पिक्स में देखें तराशा हुआ सेक्सी फिगर
मोनालिसा ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिखाए डीप क्लीवेज, फैंस ने कहा - Sexy, देखें तस्वीरें