लड़के ने प्लास्टिक के बैनरों और होर्डिंग्स की मदद से 35 हल्के वजन वाला प्लेन मॉडल बनाया। इन्हे इंटरनेट और रिमोट से ऑपरेट किया जा सकता है। 10 वीं के बोर्ड एक्जाम में 6 विषयों में फेल हैं गुजरात के प्रिंस पांचाल।

वड़ोदरा. 10वीं फेल लड़के ने रिमोट से उड़ने वाला प्लेन को बनाकर सबको चौंका दिया है। प्रिंस पांचाल नाम के इस लड़के ने 35 हल्के वजन वाला प्लेन का मॉडल बनाया है। इन सभी को इंटरनेट और रिमोट से ऑपरेट किया जा सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लास्टिक बैनर से बनाया प्लेन

प्रिंस पांचाल नाम का यह लड़का मूल रूप से गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है। इस लड़के ने प्लास्टिक के बैनरों और होर्डिंग्स की मदद से इन हल्के वजन वाले जहाजों का निर्माण किया गया है। इन जहाजों को रिमोट से चलाया जा रहा है। इनमें से कुछ को इंटरनेट से भी ऑपरेट किया जा रहा है। 

6 विषयों में फेल

10 वीं के बोर्ड एक्जाम में 6 विषयों में फेल इस लड़के ने प्लेन का मॉडल एयरलाइनर, फाइटर जेट और अन्य के तर्ज पर बनाया है। प्रिंस ने अपने आगे की पढ़ाई को जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि, "सबसे पहले मेरी प्राथमिकता 10 वीं कक्षा को पास करना है। लेकिन जब मैं पढ़ने बैठता हुं तो ऐसा लगता है कि दिमाग काम करना बंद कर दिया है। मेरे मोहल्ले में लोग मुझे तारे जमीं पर वाला लड़का भी बुलाते हैं।"

Scroll to load tweet…

लोग उड़ाते थे मजाक

प्रिंस पांचाल का यूट्यूब चैनल भी है। जहां लगातार वीडियो अपलोड किया जाता है। प्लेन के मॉडल बनाते समय लोग प्रिंस का मजाक उड़ाते थे क्योंकि वो 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया था।