भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या में कमी देखी जा रही है। पिछले दो महीने में 54.77 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं। ये जानकारी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने दी है। ट्राइ के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में देश भर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.36 करोड़ हो गई है।

Mobile Users Declined: भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या में कमी देखी जा रही है। पिछले दो महीने में 54.77 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं। ये जानकारी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने दी है। ट्राइ के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में देश भर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.36 करोड़ हो गई है। अक्टूबर में 18.13 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं। सितंबर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.54 करोड़ थी। वहीं, अगस्त 2022 में करीब 114.91 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वोडाफोन-आइडिया और BSNL के यूजर्स घटे : 
बता दें कि वोडाफोन आइडिया के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। अक्टूबर में वोडाफोन-आइडिया के 35.09 लाख यूजर्स मोबाइल से दूर हुए हैं। इसके बाद कंपनी के कुल यूजर्स की संख्या 24.56 करोड़ रह गई है। वहीं बीएसएनएल के 5.92 लाख यूजर्स कम हुए हैं। इसके बाद BSNL यूजर्स की संख्या घटकर 10.86 लाख रह गई है।

जियो और एयरटेल के यूजर्स बढ़े : 
एक तरफ जहां वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के यूजर्स कम हुए हैं तो वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल के यूजर्स बढ़े हैं। जियो टेलीकॉम सेक्टर में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। अक्टूबर महीने में जियो ने अपने साथ 14.14 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। इसके बाद जियो नेटवर्क के यूजर्स की संख्या 42.13 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं एयरटेल के साथ 8.5 लाख नए यूजर अक्टूबर में जुड़े हैं। इसके बाद एयरटेल यूजर्स की संख्या 36.50 करोड़ पहुंच गई है। 

जियो और एयरटेल के मार्केट शेयर में भी इजाफा : 
ट्राई के मुताबिक, टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 36.66% से बढ़कर 36.85% हो गया है। वहीं एयरटेल के मार्केट शेयर में भी मामूली तेजी देखने को मिल है और यह 31.80% से बढ़कर 31.92% हो गया है। वहीं वोडाफोन-आइडिया का मार्केट शेयर सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 21.75% से घटकर 21.48% रह गया है।

ये भी देखें : 

5G नेटवर्क आपके इलाके में आ रहा है या नहीं? एक छोटी-सी सेटिंग चेंज कर ऐसे करें चेक

5G Sim Scam: 5जी सिम अपग्रेड करने के नाम पर लूट रहे जालसाज, इन 5 गलतियों से बचें वरना खाली हो जाएगा खाता