- Home
- Business
- 8th Pay Commission: खाते में आ सकते हैं ₹18 लाख तक का एरियर! समझें लेवल 6, 7 और 8 का पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission: खाते में आ सकते हैं ₹18 लाख तक का एरियर! समझें लेवल 6, 7 और 8 का पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगर नई सिफारिशों को लागू करने में देरी होती है और इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों के खाते में लाखों रुपए का एरियर आ सकता है। समझिए पूरा कैलकुलेशन...

8वें वेतन आयोग पर अभी क्या चल रहा है?
8वां वेतन आयोग अभी अपनी प्रक्रिया में आगे बढ़ रहा है और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर बातचीत कर रहा है। राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में बैठकें हो चुकी हैं। अब बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बैठक होनी है। इसके बाद 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में बैठक होगी। मुंबई की बैठक के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2026 रखी गई है। यानी अभी आयोग का काम चल रहा है और अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है।

8वें वेतन आयोग में सैलरी कब से बढ़ेगी?
फिलहाल सरकार या 8वें वेतन आयोग ने ये साफ नहीं किया है कि नई सैलरी किस तारीख से लागू होगी। चर्चा जरूर है कि इसे 1 जनवरी 2026 से पीछे की तारीख से लागू किया जा सकता है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यहीं से एरियर का मामला जुड़ता है। आसान भाषा में समझें तो अगर नई सैलरी लागू होने में ज्यादा समय लगता है और बाद में इसे पुरानी तारीख से लागू किया जाता है, तो उस बीच का पैसा एरियर के तौर पर बन सकता है। हालांकि, अभी ये कहना सही नहीं होगा कि 8वें वेतन आयोग में निश्चित तौर पर दो साल की देरी होगी।
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आएगी?
आयोग के नियमों के मुताबिक, नवंबर 2025 में गठन के बाद उसे करीब 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें देनी हैं। इस हिसाब से रिपोर्ट मई या जून 2027 के आसपास आ सकती है। जरूरत पड़ने पर आयोग अपने काम के लिए अतिरिक्त समय भी मांग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार उस पर विचार करेगी और फिर नई सैलरी को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
लेवल 6: बेसिक पे ₹35,400 वालों को कितना मिल सकता है फायदा?
2.15 फिटमेंट फैक्टर: बेसिक पे बढ़कर ₹76,110 होगा। 20 महीने की देरी पर करीब ₹8.14 लाख और 24 महीने की देरी पर लगभग ₹9.77 लाख का एरियर बनेगा।
2.28 फिटमेंट फैक्टर: बेसिक पे बढ़कर ₹80,712 हो जाएगा। 20 महीने में ₹9.06 लाख और 24 महीने में करीब ₹10.87 लाख का फायदा संभावित है।
2.57 फिटमेंट फैक्टर: बेसिक बढ़कर ₹90,978 पहुंचेगी। 20 महीने का एरियर ₹11.11 लाख और 24 महीने का एरियर ₹13.33 लाख तक जा सकता है।
लेवल 7: ₹44,900 बेसिक वालों के खाते में कितना आएगा?
2.15 फिटमेंट फैक्टर पर: बेसिक पे ₹96,535 होगी। 20 महीने के लिए ₹10.32 लाख और 24 महीने पर लगभग ₹12.39 लाख एरियर मिल सकता है।
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर: बेसिक ₹1,02,372 तक पहुंचेगी। 20 महीने में ₹11.49 लाख और 24 महीने में करीब ₹13.79 लाख का हिसाब बैठता है।
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर: बेसिक बढ़कर ₹1,15,393 हो जाएगी। 20 महीने का बकाया ₹14.09 लाख और 24 महीने की देरी पर ₹16.91 लाख तक का बंपर एरियर बन सकता है।
लेवल 8: क्या सच में मिलेगा ₹18 लाख तक का एरियर?
लेवल 8 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹47,600 है। अगर 7वें वेतन आयोग की तरह 2.57 का फिटमेंट फैक्टर माना जाए, तो नई बेसिक पे ₹1,22,332 हो सकती है। यानी हर महीने ₹74,732 की बढ़ोतरी। अगर नई दरों के अमल में 24 महीने यानी दो साल की देरी होती है, तो ₹74,732 को 24 से गुणा करने पर कुल एरियर ₹17,93,568 (करीब ₹18 लाख) बनता है। वहीं 20 महीने की देरी पर भी ये रकम ₹14.94 लाख के आसपास रह सकती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तैयार किए गए अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर, प्रभावी तारीख या एरियर की राशि को लेकर अभी कोई आधिकारिक सरकारी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वास्तविक भुगतान और नियम केंद्र सरकार के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेंगे। 8वें वेतन आयोग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर जा सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

