MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • 8वें वेतन आयोग के 5 सबसे ताजा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इन्हें नजरअंदाज न करें!

8वें वेतन आयोग के 5 सबसे ताजा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इन्हें नजरअंदाज न करें!

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें नई सैलरी, पेंशन और फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं। जानिए 13 अक्टूबर 2026 तक के 5 बड़े अपडेट्स, अब तक क्या हुआ और इनका आपके लिए क्या मतलब है...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 13 2026, 11:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
22 23 अक्टूबर को मुंबई में होगी आयोग की अगली बैठक
Image Credit : Asianet News

22-23 अक्टूबर को मुंबई में होगी आयोग की अगली बैठक

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक मुंबई में 22 और 23 अक्टूबर 2026 को होनी है। आयोग ने 21 सितंबर को इससे जुड़ा नोटिस जारी किया था। इस बैठक के लिए संबंधित लोगों से आवेदन या सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तय की गई थी, जो अब बीत चुकी है। इस बैठक में आयोग से जुड़े योग्य पक्षों को अपनी बात रखने का मौका देने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स के प्रतिनिधि संगठनों के लिए ये तारीखें अहम हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
बेंगलुरु में भी हो चुकी है बैठक, अब आगे के अपडेट पर नजर
Image Credit : Getty

बेंगलुरु में भी हो चुकी है बैठक, अब आगे के अपडेट पर नजर

मुंबई से पहले आयोग ने 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में बैठक की थी। इसके लिए 24 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था। इसमें संबंधित संगठनों और पक्षों को आयोग के सामने अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। आवेदन या सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर थी। बेंगलुरु की बैठक पूरी होने के बाद अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर रहेगी कि आयोग की सलाह-मशविरा प्रक्रिया में आगे क्या होता है और इससे जुड़ी नई जानकारी कब सामने आती है।

Related Articles

Related image1
8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
Related image2
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर? कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट
35
आयोग ने सलाहकारों को लेकर नियमों में भी किया बदलाव
Image Credit : Getty

आयोग ने सलाहकारों को लेकर नियमों में भी किया बदलाव

वेतन आयोग ने 11 अगस्त को एक प्रशासनिक नोटिस जारी किया, जिसके तहत कंसल्टेंट हायरिंग से जुड़े दिशा-निर्देशों में थोड़ा फेरबदल किया गया। इसका सीधा मतलब यह है कि डेटा एनालिसिस, सैलरी कैलकुलेशन और आर्थिक समीकरणों को सुलझाने के लिए अनुभवी एक्सपर्ट्स की सेवाएं लेने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा रहा है।

45
जयपुर और चंडीगढ़ में मंथन
Image Credit : Getty

जयपुर और चंडीगढ़ में मंथन

अगस्त के महीने में आयोग ने जयपुर का रुख किया था। 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित इस दो दिवसीय परामर्श बैठक के लिए 18 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। इसमें उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के कई विभागों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। इससे पहले जुलाई के आखिर में जारी नोटिस के अनुसार, आयोग ने 16 से 18 सितंबर के दौरान चंडीगढ़ का दौरा किया था। तीन दिनों के इस विस्तृत दौरे में पंजाब, हरियाणा और आसपास के केंद्रीय कर्मचारियों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। इसके लिए 25 अगस्त तक ज्ञापन और आवेदन स्वीकार किए गए थे।

55
8वें वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट कब आएगी और आगे क्या होगा?
Image Credit : Getty

8वें वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट कब आएगी और आगे क्या होगा?

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इस आयोग का गठन किया था। आयोग में चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के साथ प्रोफेसर पुलक घोष (अंशकालिक सदस्य) और पंकज जैन (सदस्य-सचिव) शामिल हैं। आयोग को अपनी फाइनल सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त मिला है। नियमों के मुताबिक, आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक केंद्र सरकार को सौंप सकता है। इस रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे स्ट्रक्चर, भत्तों में बदलाव और पेंशन संशोधन जैसी सभी मुख्य सिफारिशें शामिल होंगी।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और अपडेट्स देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ से ली गई हैं।अभी तक सैलरी, पेंशन या फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी तरह के निर्णय या अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (8th Pay Commission Official Portal) को ही रेफर करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
HCL Tech के नतीजों ने उड़ाए होश! शेयर 5% भागा, लेकिन ब्रोकरेज क्यों कर रहे हैं 'सावधान'?
Recommended image2
कौन हैं अनूप बागची? HDFC Bank के नए CEO बनते ही बन सकते हैं देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक CEO
Recommended image3
Jio IPO से पहले Reliance Share में 6% की गिरावट: क्या सस्ते में RIL Stock खरीदने का आ गया सही मौका?
Recommended image4
8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
Recommended image5
Adani Stocks: Nifty डाउन, फिर भी चमके अडानी के शेयर! बाजार खुलते ही इन 5 स्टॉक्स में दिखा तगड़ा एक्शन
Related Stories
Recommended image1
8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
Recommended image2
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर? कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved