- Home
- Business
- 8th Pay Commission Latest Update: ₹30,000 बेसिक सैलरी अब होगी ₹1.14 लाख? देखें नया चार्ट
8th Pay Commission Latest Update: ₹30,000 बेसिक सैलरी अब होगी ₹1.14 लाख? देखें नया चार्ट
8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को सामने रख दिया है। अगर ये मांगे मान ली गईं तो सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है। जानिए नए नियम से आपके हाथ कितना पैसा आएगा?

8वें वेतन आयोग का नया फॉर्मूला और मांग क्या है?
कर्मचारी यूनियनों (NC-JCM) ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर को 3.83 रखा जाए। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹18,000 हुई थी। अगर 3.83 का फैक्टर लागू होता है, तो सरकारी कर्मचारी की कम से कम बेसिक सैलरी ₹18,000 से सीधे ₹69,000 हो जाएगी।
3.83 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
₹18,000 (न्यूनतम सैलरी): अगर आपकी बेसिक पे अभी ₹18,000 है, तो यह बढ़कर ₹69,000 हो जाएगी।
₹25,000 बेसिक पे: जिनकी मौजूदा बेसिक सैलरी ₹25,000 है, उनका नया वेतन ₹95,750 होगा।
₹30,000 बेसिक पे: अगर आपकी वर्तमान बेसिक पे ₹30,000 है, तो 8वें वेतन आयोग के बाद यह ₹1,14,900 हो जाएगी।
₹40,000 बेसिक पे: ₹40,000 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का नया वेतन ₹1,53,200 तक पहुंच जाएगा।
₹50,000 बेसिक पे: जिनकी बेसिक पे अभी ₹50,000 है, उनकी नई सैलरी बढ़कर ₹1,91,500 हो जाएगी।
एरियर का मोटा पैसा मिल सकता है
8वें वेतन आयोग की सबसे खास बात यह है कि यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि भले ही सरकार इसकी घोषणा 2026 के अंत में या 2027 में करे, आपको जनवरी 2026 से लेकर लागू होने के दिन तक का पूरा पैसा एरियर (बकाया) के रूप में एक साथ मिलेगा। यह रकम लाखों में हो सकती है!
पेंशनर्स को कितना फायदा होगा?
सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी है। डिमांड यह है कि पेंशन को पिछली सैलरी का 67% कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है, तो बुजुर्गों की पेंशन में जबरदस्त इजाफा होगा, जो महंगाई के इस दौर में एक बड़ा सहारा बनेगा।
क्या हैं अन्य मुख्य मांगें?
सालाना इंक्रीमेंट: हर साल सैलरी में 3% के बजाय 6% की बढ़ोतरी हो।
HRA: मकान किराया भत्ता (HRA) को भी बढ़ाने की मांग की गई है।
OPS: पुरानी पेंशन योजना को दोबारा बहाल करने की मांग सबसे ऊपर है।
8वें वेतन आयोग पर कब तक होगा फैसला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में सरकार की ओर से कुछ ठोस जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि, सरकार 3.83 के बजाय फिटमेंट फैक्टर को थोड़ा कम रख सकती है, लेकिन फिर भी सैलरी में एक ऐतिहासिक जंप आना तय माना जा रहा है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।
