- Home
- Career
- 8th Pay Commission में नौकरी का बड़ा मौका: बिना परीक्षा ₹1.80 लाख सैलरी, महीने में सिर्फ 6 दिन काम!
8th Pay Commission में नौकरी का बड़ा मौका: बिना परीक्षा ₹1.80 लाख सैलरी, महीने में सिर्फ 6 दिन काम!
8th Pay Commission Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और शानदार सैलरी भी चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 8वें वेतन आयोग ने अपनी टीम मजबूत करने भर्ती का ऐलान किया है। यहां महीने में महज 6 दिन काम करके भी मोटी कमाई कर सकते हैं। जानिए कैसे करें अप्लाई

8वें वेतन आयोग की भर्ती में किस उम्र के लोग अप्लाई कर सकते हैं?
10 अप्रैल 2026 को जारी सरकारी आदेश (OM) के मुताबिक, आयोग को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों पर रिसर्च कर सकें। आयोग ने अनुभव और उम्र के हिसाब से तीन कैटेगरी में वैकेंसी निकाली है। अगर आपकी उम्र 32 से 45 साल के बीच है, तो आप अपनी योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।
8वें वेतन आयोग में किन पदों पर निकली भर्ती?
सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant): 10 साल का अनुभव, अधिकतम उम्र 45 साल।
कंसल्टेंट (Consultant): 6 साल का अनुभव, अधिकतम उम्र 40 साल।
यंग प्रोफेशनल (Young Professional): 4 साल का अनुभव, अधिकतम उम्र 32 साल।
नोट: उम्र और अनुभव की गिनती 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत इसका सैलरी स्ट्रक्चर है। आप अपनी सुविधा के अनुसार फुल टाइम या पार्ट टाइम काम चुन सकते हैं। सीनियर कंसल्टेंट के के लिए फुल-टाइम जॉब के लिए 1,80,000 रुपए महीने की फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी। वहीं, जो लोग महीने में केवल 12 दिन काम करना चाहते हैं, उन्हें 90,000 रुपये और जो महीने में महज 6 दिन की सेवाएं देना चाहते हैं, उन्हें 45,000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसी तरह, कंसल्टेंट पद के लिए फुल-टाइम वेतन 1,20,000 रुपए है, जबकि पार्ट-टाइम के लिए यह क्रमशः 60,000 रुपए (12 दिन) और 30,000 रुपये (6 दिन) तय किया गया है। यंग प्रोफेशनल्स को फुल-टाइम काम के बदले 90,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि 12 दिन के लिए 45,000 रुपए और 6 दिन काम करने पर 22,500 रुपए दिए जाएंगे।
बिना परीक्षा कैसे होगा सेलेक्शन?
इन वैकेंसी के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। आयोग के सीनियर अफसरों की एक कमेटी आपके आवेदन (Application) की जांच करेगी। योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू (Interaction/Interview) के लिए बुलाया जाएगा। कमेटी का फैसला ही आखिरी होगा। ध्यान रखें कि यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है, यानी यह परमानेंट नहीं है।
आपको काम क्या करना होगा?
चुने गए प्रोफेशनल्स को 8वें वेतन आयोग की मदद करनी होगी। इसमें कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का विश्लेषण करना, पुराने डेटा की स्टडी करना, कानूनी रिसर्च करना और मंत्रालयों से डेटा इकट्ठा करना शामिल है। यानी आपका काम यह तय करने में मदद करना होगा कि भविष्य में केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी।
जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए
कोई अन्य भत्ता नहीं: आपको केवल फिक्स्ड सैलरी मिलेगी। अलग से DA, मकान किराया (HRA), मेडिकल या फोन का खर्चा नहीं दिया जाएगा।
लैपटॉप-फोन: आयोग सिर्फ ऑफिस में काम करने की जगह देगा, लैपटॉप या फोन जैसी सुविधाएं खुद की हो सकती हैं।
नौकरी की शर्तें: अगर काम पसंद नहीं आया या अनुशासन में कमी रही, तो आयोग बिना किसी नोटिस के कभी भी हटा सकता है।
कैसे करें अप्लाई: अगर आपके पास रिसर्च और डेटा एनालिसिस का अनुभव है, तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

