8वां वेतन आयोग लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और HRA में कितना इजाफा होगा? लेवल 1 से 10 तक अनुमानित कैलकुलेशन और X, Y, Z शहरों के HRA और लेटेस्ट अपडेट।
8th Pay Commission Salary Hike Calculator: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग इस वक्त का सबसे बड़ा और सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। सरकारी कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार वेतन और भत्तों में संशोधन की मांग तेज हो रही है। हर कर्मचारी के मन में एक ही सवाल है कि जब नया वेतन आयोग लागू होगा, तो उनकी बेसिक सैलरी (Basic Pay) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में कुल कितना इजाफा होगा? आइए जानते हैं लेवल-1 से लेवल-10 तक कर्मचारियों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।
HRA क्यों बढ़ेगा?
HRA का कैलकुलेशन पूरी तरह से कर्मचारी के बेसिक-पे के आधार पर होती है, इसलिए जैसे ही 8वें वेतन आयोग में आपकी बेसिक सैलरी संशोधित होगी, आपका HRA भी खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा, भले ही मौजूदा HRA की दरें वैसी ही रहें। सैलरी में यह बढ़ोतरी सरकार के मंजूर किए जाने वाले फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) और आपके पोस्टिंग वाले शहर (City Category) पर निर्भर करेगी।
HRA कितना बढ़ सकता है?
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा समय में (DA) 50% को पार कर चुका है, जिसके बाद मौजूदा नियमों के तहत HRA की दरें संशोधित होकर X कैटेगरी के शहरों के लिए 30%, Y कैटेगरी के लिए 20% और Z कैटेगरी के लिए 10% हो चुकी हैं। हालांकि, कई केंद्रीय कर्मचारी संगठनों और यूनियनों का तर्क है कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए यह दरें काफी कम हैं। संगठनों ने सरकार के सामने नए वेतन आयोग में HRA के स्लैब को बढ़ाकर 36%, 24% और 12% करने या फिर कुछ संगठनों के प्रस्ताव के अनुसार 40%, 35% और 30% करने की मांग उठाई है।
8th Pay Commission Calculator कैसे काम करता है?
आठवें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें अभी जारी नहीं हुई हैं, इसलिए फिलहाल अनुमानित कैलकुलेशन अलग-अलग संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर किया जा रहा है। अगर आपकी मौजूदा बेसिक पे है, तो संभावित नई बेसिक पे का आसान फॉर्मूला है,
नई बेसिक पे = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर
इसके बाद HRA का कैलकुलेशन नई बेसिक पे के आधार पर होती है।
X कैटेगरी शहर: 30%
Y कैटेगरी शहर: 20%
Z कैटेगरी शहर: 10%
नोट: यह अनुमानित कैलकुलेशन है। अंतिम राशि सरकार द्वारा मंजूर फिटमेंट फैक्टर और वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगी।
8th CPC Calculator: लेवल 1 से लेवल 10 तक का संभावित HRA
लेवल-1
मौजूदा बेसिक पे: ₹18,000
X शहर: लगभग ₹10,800 से ₹13,880
Y शहर: लगभग ₹7,200 से ₹9,250
Z शहर: लगभग ₹3,600 से ₹4,630
लेवल-2
मौजूदा बेसिक पे: ₹19,900
X शहर: ₹11,940 से ₹15,340
Y शहर: ₹7,960 से ₹10,230
Z शहर: ₹3,980 से ₹5,110
लेवल-3
मौजूदा बेसिक पे: ₹21,700
X शहर: ₹13,020 से ₹16,730
Y शहर: ₹8,680 से ₹11,150
Z शहर: ₹4,340 से ₹5,580
लेवल-4
मौजूदा बेसिक पे: ₹25,500
X शहर: ₹15,300 से ₹19,660
Y शहर: ₹10,200 से ₹13,110
Z शहर: ₹5,100 से ₹6,550
लेवल-5
मौजूदा बेसिक पे: ₹29,200
X शहर: ₹17,520 से ₹22,510
Y शहर: ₹11,680 से ₹15,010
Z शहर: ₹5,840 से ₹7,500
लेवल-6
मौजूदा बेसिक पे: ₹35,400
X शहर: ₹21,240 से ₹27,290
Y शहर: ₹14,160 से ₹18,200
Z शहर: ₹7,080 से ₹9,100
लेवल-7
मौजूदा बेसिक पे: ₹44,900
X शहर: ₹26,940 से ₹34,620
Y शहर: ₹17,960 से ₹23,080
Z शहर: ₹8,980 से ₹11,540
लेवल-8
मौजूदा बेसिक पे: ₹47,600
X शहर: ₹28,560 से ₹36,700
Y शहर: ₹19,040 से ₹24,470
Z शहर: ₹9,520 से ₹12,230
लेवल-9
मौजूदा बेसिक पे: ₹53,100
X शहर: ₹31,860 से ₹40,940
Y शहर: ₹21,240 से ₹27,290
Z शहर: ₹10,620 से ₹13,650
लेवल-10
मौजूदा बेसिक पे: ₹56,100
X शहर: ₹33,660 से ₹43,250
Y शहर: ₹22,440 से ₹28,840
Z शहर: ₹11,220 से ₹14,420
कौन-सा फिटमेंट फैक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है?
सरकार ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। विशेषज्ञों और कर्मचारी संगठनों के बीच 2.0, 2.1, 2.28 और 2.57 जैसे संभावित आंकड़ों पर चर्चा हो रही है। अंतिम फैसला वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही सामने आएगा।
क्या HRA की दरें भी बदल सकती हैं?
संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कई कर्मचारी यूनियनें मौजूदा HRA स्लैब को महंगाई के हिसाब से कम मान रही हैं और इसमें बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं। अगर सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो कर्मचारियों को सिर्फ बेसिक सैलरी बढ़ने का ही नहीं, बल्कि HRA प्रतिशत बढ़ने का भी फायदा मिल सकता है।
अभी क्या है 8वें वेतन आयोग का स्टेटस?
8वें वेतन आयोग अपना काम जारी रखे हुए है और अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से सुझाव ले रहा है। फिलहाल फिटमेंट फैक्टर, नई सैलरी या HRA में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए ऊपर दिए गए सभी आंकड़े संभावित फैक्टर्स पर आधारित अनुमान हैं, न कि सरकार ने फाइनल सैलरी घोषित की है।


