Aadhaar Update: आधार अचानक बंद हो जाए, तो किन कामों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है? अगर आधार 24 घंटे के लिए इनएक्टिव हो जाए तो बैंकिंग, UPI और सरकारी योजनाओं में क्या-क्या रुक सकता है? घर बैठे मोबाइल से कैसे चेक करें कि आपका आधार चालू है या बंद?
Aadhaar Deactivate Issue: सुबह उठते ही अगर आपके फोन पर मैसेज आए, 'आपका आधार 24 घंटे के लिए बंद हो गया है।'(Your Aadhaar has been temporarily suspended for 24 hours.), तो सोचिए क्या होगा? पहले तो लगेगा कि कोई फेक मैसेज है। लेकिन अगर सच में आपका आधार बंद हो जाए, तो आपकी रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें अटक सकती हैं। आज आधार सिर्फ पहचान पत्र नहीं रहा। बैंक से लेकर सिम कार्ड, सरकारी योजना से लेकर UPI तक… हर जगह इसका लिंक जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि अगर आधार अचानक बंद हो जाए, तो अगले 24 घंटे काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। जानिए आधार बंद होने से कौन-कौन से काम तुरंत रुक जाएंगे...

आधार बंद क्यों हो सकता है?
आधार बंद होने की कई वजहें हो सकती हैं। इसमें गलत बायोमेट्रिक, फर्जी एक्टिविटी का शक, KYC मिसमैच, लंबे समय तक अपडेट न होना और डुप्लीकेट रिकॉर्ड जैसे फैक्टर्स शामिल हैं। कई बार UIDAI सुरक्षा कारणों से आधार को अस्थायी रूप से रोक भी सकता है।
आधार बंद होने से कौन-से काम अटक सकते हैं?
बैंकिंग और UPI पेमेंट रुक सकते हैं
अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, तो UPI वैरिफिकेशन फेल हो सकता है। DBT पेमेंट रुक सकता है। कुछ बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं, यानी गूगल पे, फोन-पे या Paytm इस्तेमाल करते समय दिक्कत आ सकती है।
नया SIM लेना मुश्किल हो सकता है
आज ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां आधार e-KYC से SIM जारी करती हैं। अगर आधार इनएक्टिव हुआ, तो नया SIM नहीं मिलेगा, SIM अपग्रेड या पोर्ट में परेशानी आ सकती है।
सरकारी योजनाओं का पैसा अटक सकता है
बहुत सी योजनाएं आधार लिंक्ड डीबीटी (Aadhaar linked DBT) पर चलती हैं। जैसे गैस सब्सिडी, पेंशन, स्कॉलरशिप और किसान योजना। आधार बंद हुआ तो पैसा आने में दिक्कत हो सकती है।
ट्रेन और फ्लाइट बुकिंग में पहचान की समस्या
कई जगह आधार इंस्टैंट आईडी प्रूफ की तरह इस्तेमाल होता है। अगर वैरिफिकेशन फेल हुआ, तो e-KYC नहीं होगा, कुछ ऑनलाइन सर्विसेज रुक सकती हैं।
अस्पताल और बीमा क्लेम में परेशानी
आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) जैसी योजनाओं में आगार वैरिफिकेशन जरूरी होता है। इनएक्टिव आधार होने पर पहचान वैरिफाई नहीं होगी और क्लेम प्रॉसेस रुक सकता है।
नौकरी और सैलरी वैरिफिकेशन में दिक्कत
कई कंपनियां जॉइनिंग के समय आधार वैरिफिकेशन करती हैं। अगर आधार इनएक्टिव दिखा, तो ऑनबोर्डिंग रुक सकती है। KYC पेंडिंग हो सकती है।
PAN-Aadhaar लिंकिंग और टैक्स काम अटक सकते हैं
अगर आधार इनएक्टिव है, तो पैन लिंकिंग इश्यू आ सकता है। इसके आलावा इनकम टैक्स वैरिफिकेशन में दिक्कत हो सकती है।
सबसे बड़ा खतरा क्या है?
सबसे बड़ी परेशानी ये है कि कई लोगों को शुरुआत में पता ही नहीं चलता कि आधार इनएक्टिव हो चुका है। उन्हें तब पता चलता है जब पेमेंट फेल होता है, सब्सिडी रुकती है और KYC रिजेक्ट हो जाती है।
आधार चालू है या नहीं? कैसे चेक करें
- आप घर बैठे आधार स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- 'Verify Aadhaar' ऑप्शन चुनें।
- आधार नंबर डालकर OTP वैरिफाई करें।
- अगर आधार एक्टिव होगा, तो स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
आधार बंद हो जाए तो क्या करें?
- आधार अपडेट सेंटर जाएं।
- बायोमेट्रिक अपडेट कराएं।
- मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
- UIDAI हेल्पलाइन पर शिकायत करें।


