अमेज़न की 10वीं प्राइम डे सेल 4-6 जुलाई तक होगी। 3 दिनों की इस सेल में प्राइम मेंबर्स को SBI/Axis कार्ड पर 10% छूट, 500+ नए लॉन्च और सस्ती मेंबरशिप जैसे शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों का इंतज़ार खत्म हो गया है। अमेज़न ने अपनी सबसे बड़ी सेल, प्राइम डे 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस बार प्राइम डे की 10वीं सालगिरह के मौके पर सेल तीन दिनों तक चलेगी। यह खास सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक होगी, जिसमें सिर्फ प्राइम मेंबर्स को शानदार डील्स, नए लॉन्च और मनोरंजन के ऑफर्स मिलेंगे।

यह सेल 4 जुलाई की आधी रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक लाइव रहेगी। यानी प्राइम मेंबर्स को शॉपिंग के लिए पूरे 72 घंटे मिलेंगे। सेल के दौरान SBI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन से खरीदारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 5% का कैशबैक भी दिया जाएगा।
प्राइम डे की 10वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए अमेज़न ने प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में भी भारी कटौती की है। सालाना प्राइम मेंबरशिप 1,499 रुपये की जगह सिर्फ 999 रुपये में मिलेगी। वहीं, प्राइम लाइट मेंबरशिप 799 रुपये से घटाकर 599 रुपये और प्राइम शॉपिंग एडिशन 399 रुपये की जगह 299 रुपये में उपलब्ध होगी।
अमेज़न ने बताया है कि इस साल की प्राइम डे सेल में OnePlus और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के 500 से ज़्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। साथ ही, देश के छोटे और मझोले कारोबारियों के प्रोडक्ट्स को भी सेल में खास जगह दी जाएगी।
शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए यूज़र्स को रूफस (Rufus) नाम का AI असिस्टेंट और लेंस AI, AI रिव्यू हाइलाइट्स, क्विक व्यू और बाइंग गाइड्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे। सेल के दौरान अमेज़न पे लेटर सर्विस का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन सबके साथ, Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Alexa वाले स्मार्ट डिस्प्ले और Fire TV डिवाइस पर 45% तक की ज़बरदस्त छूट मिलेगी।
