कोरोना वायरस की मार से लागू बंदी के बीच अमेरिका अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है आंकड़ों से पता चलता है पिछले महीने यानी मार्च में अमेरिकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया

वाशिंगटन: कोरोना वायरस की मार से लागू बंदी के बीच अमेरिका अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आंकड़ों से पता चलता है पिछले महीने यानी मार्च में अमेरिकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रम विभाग के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसर मार्च में अमेरिका में रोजगार 7,01,000 घट गया। देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च (शनिवार) को समाप्त हुए सप्ताह में 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। अमेरिका के इतिहास में पहले सप्ताह के बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

एक करोड़ से अधिक लोगों ने गंवाया रोजगार 

विभाग ने स्वीकार किया है कि उसके सांख्यिकी आंकड़ों में संभवत: कोविड-19 के पूरे नुकसान को शामिल नहीं किया जा सका है। विभाग ही पहली बार बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या पर साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसर मार्च के आखिरी दो सप्ताह में एक करोड़ से अधिक लोगों ने अपना रोजगार गंवाया है।

कोरोना के ढाई लाख मामले

दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर दस लाख हो गई है। इनमें से करीब ढाई लाख मामले अमेरिक के हैं। अमेरिका में इस महामारी से अब तक 6,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इससे अमेरिका के शहर भूतिया नगर में बदल चुके हैं और अधिकारियों लोगों और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं।