ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद  3 जून को उन्हें PGIMER के ICU वार्ड में रखा गया था। मिल्खा सिंह के निधन के बाद देश के तमाम सेलेब्रिटी ने शोक प्रकट किया है।  

बिजनेस डेस्क. ऑटोमोबाइल बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मिल्खा सिंह को विशेष श्रद्धांजलि दी है। कोरोना संक्रमण के कारण मिल्खा सिंह (milkha Singh) का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। आनंद महिद्रा ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। मिल्खा सिंह ने चार बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोडल्ड मेडल जीता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…


क्या कहा आनंद महिन्द्रा ने 
आनंद महिद्रा ने ट्वीट कर कहा- मेरी पीढ़ी कैसे समझ सकती है कि मिल्खा सिंह हमारे लिए क्या मायने रखते थे? वह सिर्फ एक एथलीट नहीं थे। उपनिवेशवाद के बाद की असुरक्षाओं से जूझ रहे समाज के लिए वह एक संकेत थे कि हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो सकते हैं। धन्यवाद मिल्खा सिंह जी, हमें यह विश्वास दिलाने के लिए। ओम शांति।

इसे भी पढ़ें- पाक के इस राष्ट्रपति ने मिल्खा को दिया था फ्लाइंग सिख का नाम, बंटवारे में खो दिया था परिवार

कोरोना पॉजिटिव थे मिल्खा सिंह
91 वर्षीय मिल्खा सिंह को 30 मई को COVID-19 से जूझने के बाद फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने हालात स्थिर होने के बाद छुट्टी दे दी थी। कोविड से रिकवरी के दौरान उनकी तबियत फिर बिगड़ने लगी थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद 3 जून को उन्हें PGIMER के ICU वार्ड में रखा गया था। मिल्खा सिंह के निधन के बाद देश के तमाम सेलेब्रिटी ने शोक प्रकट किया है।