Hyundai Motor India : 1 जून से पहले कार खरीदने की क्यों मची है होड़? कार कंपनियों के लगातार बढ़ते दामों के पीछे क्या है असली वजह? जून आते ही बदल जाएंगे Hyundai के दाम, लेकिन क्यों?
Hyundai Car Price Hike 2026 : बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। अभी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ ही रहे थे कि एक और टेंशन वाली खबर सामने आ गई। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो देरी नहीं करें। क्योंकि Hyundai Motor India Limited ने बुधवार को ऐलान किया कि 1 जून से उसकी सारी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी।

इतनी महंगी हो जाएंगी हुंडई कंपनी की कार
- कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बताया कि बढ़ती लागत, कच्चे माल की कीमतों में उछाल और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान पहले अप्रैल में किया गया था, लेकिन अब नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू होंगी।
- फाइलिंग में कहा गया, "8 अप्रैल, 2026 को कारों की कीमत बढ़ाने के बारे में दिए गए हमारे पिछले पत्र के क्रम में, हम बताना चाहेंगे कि बाजार की मौजूदा स्थितियों और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए, नई कीमतें अब 1 जून, 2026 से प्रभावी होंगी।"
मॉडल और वेरिएंट के हिसाब बढ़ेंगे रेट
- कंपनी के मुताबिक, "कीमतों में बढ़ोतरी अधिकतम 12,800 रुपये तक होगी और यह मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।"
- कीमतें बढ़ाने की वजह बताते हुए Hyundai ने कहा कि यह "बढ़ती लागत, कच्चे माल की कीमतों में इजाफा और ज्यादा ऑपरेशनल खर्चों" के कारण जरूरी हो गया था।
- फाइलिंग में आगे कहा गया, "हालांकि हम लगातार लागत को कंट्रोल करने और ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना हमारी मजबूरी है।"
यह फैसला ठीक वैसे समय पर आया है, जब कुछ ही दिन पहले Maruti Suzuki India Limited ने भी लागत बढ़ने का हवाला देते हुए जून से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।


