Bank Open or Not Today: आज 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर क्या आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट...

Bank Closed Today or Not: सोमवार की सुबह हो चुकी है। वीकेंड (शनिवार-रविवार) की छुट्टियों के बाद आज बहुत से लोगों को बैंक के रुके हुए काम निपटाने होंगे। आज 26 अक्टूबर को पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में कई शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं। अगर आप चेक जमा करने या कोई अन्य काम निपटाने के लिए बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले जानिए आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले...

क्या आज पूरे देश में बैंक बंद हैं?

आज पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां वहां के लोकल त्योहारों और राज्य सरकार के नोटिफिकेशन पर निर्भर करती हैं। इसका मतलब है कि कुछ खास राज्यों में ही आज बैंकों का कामकाज बंद रहेगा, जबकि बाकी जगहों पर काम रोज की तरह चलेगा।

आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

चंडीगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर आज यहां बैंकों में छुट्टी रहेगी।

शिमला (हिमाचल प्रदेश): यहां भी वाल्मीकि जयंती के कारण बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।

जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): इन दोनों जगहों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ-साथ 'विलय दिवस' (Accession Day) भी है, इसलिए यहां बैंक बंद रहेंगे।

अगरतला (त्रिपुरा): यहां लक्ष्मी पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी वजह से आज बैंकों की छुट्टी है।

बाकी शहरों में आज बैंक बंद हैं या नहीं?

अगर आपका शहर छुट्टी लिस्ट में शामिल नहीं है यानी आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश या महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके शहर में आज बैंक पूरी तरह से खुले रहेंगे और आप जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।

बैंक बंद रहने पर भी UPI और ATM से कर सकेंगे काम

  • बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। छुट्टी के दिन भी कई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
  • ग्राहक UPI (Google Pay, PhonePe) और दूसरे UPI ऐप से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
  • ATM से जरूरत के मुताबिक कैश निकाल सकते हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग से बैलेंस चेक और दूसरे काम कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं ले सकते हैं।
  • ऑनलाइन खरीदारी और दूसरे पेमेंट कर सकते हैं।