Bank Holidays List: RBI ने सितंबर 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और वीकेंड पर कई दिन शाखाएं बंद रहेंगी। जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday September 2026 List: अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट या ड्राफ्ट बनवाने जैसे जरूरी काम निपटाने हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2026 के लिए बैंकों की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। त्योहारों, राज्यवार उत्सवों और रेगुलर वीकेंड्स को मिलाकर अगले महीने देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों का यह पूरा कैलेंडर जरूर नोट कर लें, ताकि आपका जरूरी काम न अटके...

शनिवार और रविवार की वीकली छुट्टियां

रविवार: 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर

दूसरा शनिवार: 12 सितंबर 2026

चौथा शनिवार: 26 सितंबर 2026

सितंबर 2026: त्योहारों पर कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

4 सितंबर, शुक्रवार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कृष्ण जयंती के मौके पर लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, रांची, रायपुर और चेन्नई समेत देश के कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

12 सितंबर, शनिवार

देशभर में दूसरा शनिवार होने के साथ-साथ गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव तिथि का अवकाश रहेगा।

14 सितंबर, सोमवार

गणेश उत्सव के दौरान गणेश चतुर्थी और हरतालिका के अवसर पर मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और पणजी में शाखाएं बंद रहेंगी।

15 सितंबर, मंगलवार

15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में कामकाज नहीं होगा।

21 सितंबर, सोमवार

महीने के तीसरे हफ्ते में सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर, मंगलवार

22 सितंबर, मंगलवार को करमा पूजा के मौके पर रांची में में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर, बुधवार

महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर, शुक्रवार

इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बैंक बंद होने पर क्या डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी?

  • UPI और नेट बैंकिंग जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स 24 घंटे चालू रहेंगे।
  • कैश निकालने और जमा करने के लिए ATM और कैश डिपॉजिट मशीनें (CDM) काम करती रहेंगी।
  • बैंक शाखा बंद रहने पर चेक क्लीयरेंस और काउंटर से जुड़े काम अगले वर्किग डे (Working Day) को ही पूरे होंगे।