गर्मी के मौसम में ठंडक देनेवाली खबर से रूबरू हो जाइए। बाजार में एक ऐसी चादर आ गई है, जिसपर सोने के बाद आपको ठंडक मिलेगी। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। आसानी से इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 

बिजनेस डेस्कः गर्मी में बिना एसी, कूलर के आप परेशान हो जाते होंगे। इस दौरान एसी, कूलर की बिक्री भी बढ़ जाती है। इसे खरीदने के बाद आप बिजली के बिल से परेशान हो जाते हैं। अब इस तरह की समस्या नहीं होगी। आज हम आपको एक ऐसे बेडशीट के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसपर सोने के बाद आपको ठंडक मिलेगी। इसके लिए AC, कूलर चलाने की भी जरूरत नहीं होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कूलिंग बेडशीट की कीमत
आप इस चादर को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। Cooling gel Mattress के नाम से इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1500 रुपए से शुरू है। अगर आप 1500 वाला चादर ले रहे हैं, तो आपको डिस्काउंट के बाद मात्र 699 रुपए ही देने होंगे। सभी ऑफर्स लागू करने के बाद आपको ये चादर 699 रुपए में आपके एड्रेस पर डिलीवर कर दिया जाएगा। 

ठंडी हो जाती है चादर
इस चादर में काफी खासियत है। गर्मी में लोग इसे खूब खरीद रहे हैं। लोग इसे देख कर एक ही सवाल करते हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या है कि ये बर्फ जैसी ठंडी हो जाती है। आपको बता दें कि इसमें जेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कोई पंखा या AC जैसी फिटिंग नहीं लगी है। यही वजह है कि इसे सॉकेट में लगाने के बाद ये वाइब्रेशन नहीं करती है। ये बिल्कुल साइलेंट काम करती है। 

धोना मना है
गंदी होने पर इस चादर की सफाई आसानी से हो जाती है। बस एक गीले कपड़े से इसे पोछ दिया जाता है। इसे धोना मना है। इसे पानी से भी दूर रखने की हिदायत दी जाती है। इस चादर का ज्यादातर इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में किया जाता है। क्योंकि सॉकेट में फिट करने के कुछ ही मिनटों में ये बिल्कुल बर्फ की तरह ठंडी हो जाती है। 

यह भी पढ़ें- सैलरी से नहीं चल रहा काम तो अपना लें ये आइडिया- कम पैसे में शुरू हो जाएगा साइड बिजनेस, होगी अच्छी कमाई