MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 16 साल की एक्ट्रेस से कराए ऐसे सीन कि मच गया बवाल! इस TV शो का वीडियो हुआ वायरल

16 साल की एक्ट्रेस से कराए ऐसे सीन कि मच गया बवाल! इस TV शो का वीडियो हुआ वायरल

टीवी शो ‘रिमझिम: छोटी उम्र बड़ा सफर’ हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवादों में घिर गया है। दर्शकों ने आरोप लगाया है कि शो में नाबालिग एक्ट्रेस से ऐसे सीन फिल्माए गए, जिन्हें कई लोग उम्र के लिहाज़ से अनुचित मान रहे हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jan 30 2026, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
टीवी शो 'रिमझिम' के किस सीन पर मचा बवाल
Image Credit : Youtube@DangalTVChannel

टीवी शो 'रिमझिम' के किस सीन पर मचा बवाल

बुधवार (28 जनवरी) को टीवी शो 'रिमझिम' में एक इंटीमेट सीन दिखाया गया। इसमें समीर (हिमांशु अवस्थी) को रिमझिम (यशिका शर्मा) के सामने अपनी शर्ट उतारता है और उसे अपनी ओर खींचता है। फिर यह देखकर कि रिमझिम का ब्लाउज खुला हुआ है, वह उसे शर्ट पहनाता है और उसकी लेस बांध देता है।

26
 लोग एक्ट्रेस की उम्र को लेकर उठा रहे सवाल
Image Credit : Youtube@DangalTVChannel

लोग एक्ट्रेस की उम्र को लेकर उठा रहे सवाल

दंगल चैनल के शो 'रिमझिम' का लेटेस्ट सीन देखकर दर्शकों ने सवाल उठाए कि क्या इतनी कम उम्र की एक्ट्रेस से ऐसे सीन करवाना सही है? इसके अलावा, पहले के एक एपिसोड का एक और सीन भी चर्चा में है, जिसमें दोनों किरदारों को एक निजी माहौल में दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स के बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें : कौन हैं 16 साल की यह एक्ट्रेस, TV शो में जिसके इंटीमेट सीन ने लगाई इंटरनेट पर आग

36
'रिमझिम' के वायरल सीन पर आ रहे ऐसे कमेंट
Image Credit : Youtube@DangalTVChannel

'रिमझिम' के वायरल सीन पर आ रहे ऐसे कमेंट

रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई यूज़र्स ने सीन पर नाराज़गी जताई है। कुछ लोगों ने सवाल किया कि जब कहानी में ऐसे सीन की जरूरत थी, तो किसी एडल्ट उम्र केकलाकार को कास्ट क्यों नहीं किया गया।

In which world is it okay for a 15 year old to shoot such intimate scenes?
byu/Cholebhature23 inIndianTellyTalk

46
लोगों ने उठाया टीवी के बढ़ते चलन पर सवाल
Image Credit : Youtube@DangalTVChannel

लोगों ने उठाया टीवी के बढ़ते चलन पर सवाल

कई कमेंट्स में सवाल उठाया गया कि टीवी इंडस्ट्री में 15–18 साल की एक्ट्रेस को रोमांटिक भूमिकाओं में दिखाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, जो चिंताजनक है। कुछ यूज़र्स ने तो याशिका के माता-पिता या अभिभावकों से हस्तक्षेप करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में सालों का इंतजार खत्म? पोपटलाल की शादी पर बड़ा खुलासा

56
लोग कर रहे 'रिमझिम' को बैन करने की मांग
Image Credit : Youtube@DangalTVChannel

लोग कर रहे 'रिमझिम' को बैन करने की मांग

'रिमझिम' के इंटीमेट सीन से लोग इस कदर नाराज हैं कि वे इस शो को बैन करने की मांग कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "मैंने कुछ अथॉरिटीज को मेल कर इस शो को बैन करने की मांग की है। मैं इन घटिया शोज से तंग आ चुकी हूं, जो हाल ही में टीवी पर आ रहे हैं।" एक यूजर ने एक्ट्रेस के पैरेंट्स पर सवाल उठाया है और लिखा है, "वह अभी 15 साल की है। उसके पैरेंट्स कहां हैं। उन्होंने उसे अनुमति कैसे दी?" एक यूजर ने लिखा है, "इस शो और इसे लेकर हो रहीं सभी चर्चाओं का बहिष्कार करें। इसे बंद करवा दीजिए।"

66
कितने साल की हैं 'रिमझिम' की एक्ट्रेस यशिका शर्मा?
Image Credit : Instagram

कितने साल की हैं 'रिमझिम' की एक्ट्रेस यशिका शर्मा?

'रिमझिम : छोटी उम्र बड़ा सफ़र' की एक्ट्रेस यशिका शर्मा की उम्र में 16 साल बताई जा रही है। जबकि उनके को-एक्टर हिमांशु अवस्थी 24 साल के हैं। सीरियल की कहानी एक टीनऐज लड़की और एक युवा लड़के के बीच संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Golmaal 5 इस फिल्म की नकल? भड़के रोहित शेट्टी ने दे डाली धमajaतकी
Recommended image2
Akshay Kumar की भूत बंगला और भूल भुलैया 2 का क्या कनेक्शन, प्रियदर्शन ने क्यों छोड़ी थी फिल्म
Recommended image3
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image4
'धुरंधर का वो गाना मेरे पीरियड्स में शूट हुआ था'
Recommended image5
500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved