MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Budget के झटके में भी इन 7 स्टॉक्स ने खूब छापा पैसा!

Budget के झटके में भी इन 7 स्टॉक्स ने खूब छापा पैसा!

Top Gainers Today: आज 1 फरवरी को बजट भाषण खत्म होते ही शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची। सेंसेक्स करीब 1,600 अंक और निफ्टी 550 अंकों से ज्यादा फिसला। जहां ज्यादातर शेयर लाल निशान में फिसल गए, वहीं कुछ स्टॉक्स ने डटे रहे। देखिए टॉप गेनर्स की लिस्ट...

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 01 2026, 03:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Gemini

Wipro Share Price Today

विप्रो के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। शेयर 236.80 रुपये पर खुला और दिन के दौरान 247.23 रुपए का हाई लगाया। करीब 2.83% की बढ़त के साथ LTP 243.60 रुपए के आसपास रहा। भारी वॉल्यूम के साथ आई यह तेजी बताती है कि IT सेक्टर में निवेशकों का भरोसा लौट रहा है।

27
Image Credit : Gemini

TCS Share

बजट के बाद टीसीएस ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। शेयर 3,123.80 रुपए पर खुला और 3,234 रुपए तक पहुंच गया। लगभग 2.32% की बढ़त के साथ यह शेयर एक बार फिर IT दिग्गजों में लीड करता दिखा।

Related Articles

Related image1
Budget के बाद इन 10 शेयरों में हाहाकार, एक तो 12% से ज्यादा टूटा
Related image2
Union Budget 2026: आपके लिए क्या लेकर आया इस बार का बजट?
37
Image Credit : Gemini

Titan Share Price

ज्वेलरी और लाइफस्टाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर में भी खरीदारी दिखी। शेयर 3,988 रुपए पर खुला और 4,143.50 रुपए के हाई तक पहुंचा। करीब 2.16% की मजबूती इस बात का संकेत है कि कंज्यूमर डिमांड को लेकर बाजार पॉजिटिव है।

47
Image Credit : Gemini

Max Healthcare Share

हेल्थकेयर सेक्टर से मैक्स हेल्थकेयर के शेयर में भी करीब 2% की तेजी रही। 958 रुपए के ओपनिंग लेवल से शेयर 996.40 रुपए तक गया। बढ़ता वॉल्यूम दिखाता है कि निवेशक हेल्थ सेक्टर को लेकर अब भी आशावादी हैं।

57
Image Credit : Gemini

Infosys Share Price Today

इंफोसिस के शेयर में सीमित लेकिन स्थिर तेजी देखने को मिली। करीब 1% की बढ़त के साथ यह शेयर 1,658 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। IT सेक्टर में लगातार आ रही खरीदारी इसके लिए भी सपोर्ट बन रही है।

67
Image Credit : Gemini

Sun Pharma Share

सन फार्मा के शेयर में भी हल्की मजबूती रही। शेयर 1,640 रुपए पर खुला और दिन के निचले स्तर से रिकवर करते हुए करीब 0.93% ऊपर बंद होने की ओर बढ़ा। फार्मा सेक्टर में यह स्थिरता निवेशकों को राहत देती है।

77
Image Credit : Gemini

Cipla Share Price Today

सिप्ला के शेयर में आज मामूली बढ़त रही। करीब 0.14% की तेजी के साथ शेयर 1,325 रुपए के आसपास रहा। हालांकि मूवमेंट छोटा रहा, लेकिन वॉल्यूम यह बताता है कि निवेशक स्टॉक पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह ये शेयर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में भी शामिल रहा, लेकिन बाद में रिकवरी की।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दिए गए शेयर बाजार से जुड़े आंकड़े nseindia.com के अनुसार दोपहर 3 बजे तक के अपडेट्स हैं। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह, खरीद-फरोख्त की सिफारिश या वित्तीय सुझाव नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
केंद्रीय बजट
व्यापार समाचार
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image2
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
Recommended image3
Silver Price Today Jaipur: हफ्ते के पहले दिन सस्ती हुई चांदी, जानें आज प्रति किलो और 10 ग्राम का रेट
Recommended image4
Gold Price Today Kolkata: हफ्ते की शुरुआत में सस्ता हुआ सोना, जानें आज 22 और 24 कैरेट का रेट
Recommended image5
Amrit Bharat Express Train: अमृत भारत एक्सप्रेस क्या है, कहां चलती है? जानें टिकट कैसे बुक करें
Related Stories
Recommended image1
Budget के बाद इन 10 शेयरों में हाहाकार, एक तो 12% से ज्यादा टूटा
Recommended image2
Union Budget 2026: आपके लिए क्या लेकर आया इस बार का बजट?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved