MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Rare Earth in Budget 2026: रेयर अर्थ के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ही क्यों चुने गए? इसके पीछे छुपा बड़ा कारण

Rare Earth in Budget 2026: रेयर अर्थ के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ही क्यों चुने गए? इसके पीछे छुपा बड़ा कारण

Budget 2026 Rare Earth Corridor: बजट में सरकार ने रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ के लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क और स्पेशल फैसिलिटी बनाए जाएंगे। जानिए इन तीनों राज्यों को ही क्यों चुना गया?

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 01 2026, 12:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

रेयर अर्थ क्या है?

रेयर अर्थ कोई एक धातु नहीं, बल्कि 17 खास तरह के मटेरियल का समूह है। नाम भले ही रेयर हो, लेकिन ये आज की दुनिया के लिए बेहद जरूरी हैं। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, विंड टर्बाइन, मिसाइल, रडार, कंप्यूटर और सेमीकंडक्टर तक लगभग हर आधुनिक टेक्नोलॉजी में इनका इस्तेमाल होता है।

27
Image Credit : X

भारत में रेयर अर्थ कितना है?

साल 1950 में इंडियर रेयर अर्थ लिमिटेड (IREL) की स्थापना हो चुकी थी। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि आने वाले समय में यही मटेरियल पूरी दुनिया की टेक्नोलॉजी की रीढ़ बन जाएगा। लेकिन जहां चीन ने समय रहते रेयर अर्थ को रणनीतिक हथियार बना लिया, वहीं भारत धीरे-धीरे इस रेस में पीछे छूट गया। नतीजा यह हुआ कि आज भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। भारत में रेयर अर्थ उत्पादन की कुल क्षमता करीब 3,000 टन है। IREL हर साल लगभग 500 टन NdPr ऑक्साइड बनाती है, जो परमानेंट मैग्नेट का जरूरी कच्चा माल है। लेकिन मांग के मुकाबले यह बेहद कम है।

Related Articles

Related image1
Budget 2026: बुरी तरह पिटे ये 10 स्टॉक्स, हिंडाल्को से लेकर टाटा स्टील तक लाल
Related image2
Union Budget 2026: डिफेंस से लेकर ग्रामीण विकास तक, निर्मला सीतारमण के 9वें बजट की 10 अहम बातें
37
Image Credit : Gemini

चीन पर कितनी बड़ी निर्भरता है?

आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 2024-25 में भारत ने 43,610 टन रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट का आयात किया। इसमें से करीब 90 फीसदी सिर्फ चीन से आया। यही मैग्नेट EV मोटर, एयरोस्पेस और हाई-टेक मशीनों के लिए सबसे अहम होते हैं।

47
Image Credit : Getty

रेयर अर्थ कॉरिडोर के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ही क्यों?

इन तीनों राज्यों को चुनने के पीछे कोई एक वजह नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं, जो सीधे भारत के भविष्य से जुड़े हैं। सबसे बड़ी वजह है यहां की तटीय रेत। ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुद्री किनारों पर मोनाजाइट नाम का खनिज भारी मात्रा में पाया जाता है। मोनाजाइट ही रेयर अर्थ का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। आंध्र प्रदेश की करीब 974 किलोमीटर लंबी तटरेखा है, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु के तट भी मोनाजाइट-समृद्ध माने जाते हैं। यही वजह है कि इन इलाकों में खनन करना तकनीकी और आर्थिक दोनों लिहाज से आसान है। ये तीनों राज्य तटीय हैं, यानी यहां से प्रोसेसिंग के बाद मटेरियल को देश और विदेश भेजना आसान है। पास में बंदरगाह होने की वजह से लागत कम होती है और सप्लाई चेन मजबूत बनती है। यही कारण है कि सरकार यहां डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाने पर फोकस कर रही है।

57
Image Credit : Gemini

चीन पर निर्भरता घटाने की रणनीति

रेयर अर्थ सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। मिसाइल, फाइटर जेट, रडार और स्पेस टेक्नोलॉजी में इनका इस्तेमाल होता है। चीन इस सेक्टर में सबसे आगे है और दुनिया का बड़ा रिफाइनर भी। सरकार अब नहीं चाहती कि भारत EV, डिफेंस और टेक्नोलॉजी के लिए किसी एक देश पर निर्भर रहे। ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश इस निर्भरता को कम करने की दिशा में सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं।

67
Image Credit : Gemini AI

EV और ग्रीन एनर्जी से सीधा कनेक्शन

इन राज्यों से मिलने वाले नियोडिमियम और प्रेजियोडिमियम जैसे मटेरियल EV मोटर और विंड टर्बाइन के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर देश में ही इनका उत्पादन बढ़ता है, तो आने वाले समय में EV सस्ते हो सकते हैं और ग्रीन एनर्जी को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (Indian Rare Earths Limited) पहले से ही इन क्षेत्रों में एक्टिव है। खासकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में IREL की सुविधाएं मौजूद हैं। अब सरकार इसी नेटवर्क को और मजबूत करना चाहती है, ताकि रेयर अर्थ सिर्फ निकाले ही न जाएं, बल्कि भारत में ही प्रोसेस और रिफाइन भी हों।

77
Image Credit : Getty

रेयर अर्थ को लेकर सरकार के ऐलान से क्या फायदा होगा?

इस फैसले का असर सिर्फ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहेगा। इससे नए रोजगार बनेंगे, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते हो सकते हैं, भारत की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ेगी और चीन पर निर्भरता घटेगी। यानी यह फैसला आने वाले 10-20 साल की तस्वीर बदल सकता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
केंद्रीय बजट
निर्मला सीतारमण
व्यापार समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Budget 2026: बुरी तरह पिटे ये 10 स्टॉक्स, हिंडाल्को से लेकर टाटा स्टील तक लाल
Recommended image2
Budget 2026: बजट समझ नहीं आया? ये 30 शब्द जान लिए तो सब क्लियर हो जाएगा
Recommended image3
PM Kisan: आपका नाम पीएम किसान लिस्ट में है या नहीं? 1 मिनट में जानें
Recommended image4
Budget 2026: इन 5 राज्यों पर बरस सकता है पैसा, क्या आपका स्टेट भी लिस्ट में?
Recommended image5
Budget 2026 Time: कितने बजे आएगा बजट? जानें कहां देख सकते हैं रियल टाइम अपडेट्स
Related Stories
Recommended image1
Budget 2026: बुरी तरह पिटे ये 10 स्टॉक्स, हिंडाल्को से लेकर टाटा स्टील तक लाल
Recommended image2
Union Budget 2026: डिफेंस से लेकर ग्रामीण विकास तक, निर्मला सीतारमण के 9वें बजट की 10 अहम बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved