Shoe Laundry Business: पुराने और गंदे जूतों को चमकाकर कमाई का अनोखा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सिर्फ 3,000 रुपए से ये काम शुरू हो जाएगा और हर दिन प्रॉफिट बन सकता है।
Shoe Cleaning Business Idea: आजकल हर किसी के पास 2-3 जोड़ी बढ़िया स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज मिल ही जाते हैं। लोग 3,000 से 5,000 रुपए खर्च करके महंगे जूते तो खरीद लेते हैं, लेकिन जब वे 2 महीने बाद गंदे, मटमैले या पीले पड़ने लगते हैं, तो समझ नहीं आता कि इन्हें साफ कैसे करें। वाशिंग मशीन में डालने से जूता खराब होने का डर रहता है और साधारण पानी-साबुन से उसकी चमक लौटती नहीं है। यहीं से शुरू होता है आज के दौर का सबसे स्मार्ट और कम बजट वाला काम, शू लॉन्ड्री (Shoe Laundry)। न आपको कोई बड़ी दुकान खोलनी है, न ही किसी महंगी मशीन की जरूरत है। घर के किसी भी कोने में बैठकर आप इस काम से रोजाना 1,000 रुपए तक आसानी से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस को शुरू करने और कमाई का पूरा तरीका...
शू लॉन्ड्री के लिए क्या-क्या सामान चाहिए?
शू क्लीनिंग फोम और सॉल्यूशन
इस काम को शुरू करने के लिए किसी बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती है। ऑनलाइन या लोकल मार्केट से आपको सिर्फ कुछ बेसिक चीजें लानी हैं। इसमें सबसे पहला शू क्लीनिंग फोम और सॉल्यूशन। ये बिना ज्यादा पानी के जूते की गहरी गंदगी बाहर खींच लेता है। इसका खर्च करीब 700-900 रुपए आ सकता है।
3 तरह के ब्रश
सोल के लिए हार्ड ब्रश, ऊपर के कपड़े के लिए मीडियम और मखमली या लेदर के लिए सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश चाहिए। इसका कुल खर्चा करीब 500 से लेकर 600 तक आ सकता है।
माइक्रोफाइबर तौलिए
गंदगी और झाग पोंछने के लिए 4 से 5 कपड़े चाहिए होंगे। इसका खर्च करीब 300 रुपए तक आ सकता है।
शू-व्हाइटनर और डी-ऑक्सीडाइजर
सफेद जूतों के पीले पड़े सोल को फिर से चमकाने के लिए शू-व्हाइटनर और डी-ऑक्सीडाइजर चाहिए। जिसका खर्च करीब 600 रुपए तक आ सकता है।
पैकेजिंग जिप-पाउच
साफ किए हुए जूतों को पैक करके कस्टमर को देने के लिए पैकेजिंग जिप-पाउच की जरूरत होगी। इसका खर्च करीब 400 रुपए तक आ सकता है। इस तरह कुल मिलाकर 3,000 रुपए के अंदर आपका पूरा किट तैयार हो सकता है, जिससे कम से कम 50 से 60 जोड़ी जूते आराम से चकाचक किए जा सकते हैं।
जूतों को चमकाने का प्रॉसेस
स्टेप 1: जूते के फीते (Laces) अलग निकालें और गुनगुने पानी में थोड़ा क्लीनर डालकर भिगो दें।
स्टेप 2: सूखे ब्रश से जूते की ऊपर-ऊपर चिपकी धूल झाड़ लें।
स्टेप 3: क्लीनिंग फोम लगाएं और सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से 2-3 मिनट स्क्रब करें।
स्टेप 4: माइक्रोफाइबर कपड़े से सारा झाग और मैल पोंछ लें। पंखे की हवा में 1-2 घंटे सूखने दें।
स्टेप 5: साफ फीते डालें, खुशबू के लिए शू-स्प्रे छिड़कें और ट्रांसपेरेंट बैग में पैक कर दें।
कमाई कितनी और कहां से होगी?
बाजार में एक जोड़ी नॉर्मल स्नीकर या स्पोर्ट्स शूज की सफाई का चार्ज 150 से 200 रुपए और लेदर जूतों का 250 से 300 रुपए चलता है।
प्रति जोड़ी सर्विस चार्ज- 200 रुपए औसत
केमिकल और पैकेजिंग लागत- 30 से 40 रुपए
एक जोड़ी पर शुद्ध बचत- करीब 160 रुपए
रोजाना सिर्फ 6 जोड़ी जूते- 160 × 6= 960 डेली
महीने की कुल कमाई (30 दिन)- 960 × 30 = 28,800 रुपए यानी करीब 30,000 रुपए
शुरुआती कस्टमर कहां से मिलेंगे?
बिफोर-आफ्टर वीडियो
अपने या घर के पुराने, गंदे जूतों को चमकाएं। सफाई से पहले और बाद का फोटो या वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील्स और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर करें। लोग खुद पूछेंगे कि यह कहां से कराया।
लोकल जिम और वॉकिंग पार्क
सुबह-शाम वॉक करने वालों और जिम जाने वाले लड़कों से बात करें। उनके पास महंगे रनिंग शूज होते हैं, जिन्हें वे खराब नहीं होने देना चाहते हैं।
फ्री पिकअप-ड्रॉप ऑफर
अपनी सोसाइटी या कॉलोनी में कहें कि आप घर से जूता लेंगे और अगले दिन बिल्कुल नया बनाकर वापस पहुंचाएंगे। यह सुविधा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कमाई और खर्च के आंकड़े बाजार के सामान्य रुझानों और औसत सर्विस चार्ज पर आधारित अनुमान हैं। वास्तविक मुनाफा आपके काम की गुणवत्ता, ग्राहकों की संख्या, स्थान और मार्केटिंग रणनीति पर निर्भर करता है। किसी भी व्यवसाय में वित्तीय निवेश करने से पहले अपने स्तर पर बाजार का रिसर्च करें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।


