- Home
- Business
- Car Loan: SBI से सस्ता लोन दे रहे हैं ये सरकारी बैंक, शोरूम जाने से पहले चेक करें लेटेस्ट ब्याज रेट्स
Car Loan: SBI से सस्ता लोन दे रहे हैं ये सरकारी बैंक, शोरूम जाने से पहले चेक करें लेटेस्ट ब्याज रेट्स
Cheapest Car Loan in May 2026: नई कार लेने के लिए लोन लेने का प्लान बना रहे हैं? अक्सर लोग पहले लोन ले लेते हैं, बाद में EMI की सोचते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं, जानिए मई में कौन-से बैंक सस्ते लोन दे रहे हैं…

सरकारी बैंकों में कार लोन का ब्याज कितना चल रहा है?
यूनियन बैंक (Union Bank)- 7.60%
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)- 7.60%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)- 7.65%
केनरा बैंक (Canara Bank)- 7.95%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- 8.90%
प्राइवेट बैंकों में कार लोन के रेट
IDBI Bank- 7.75%
ICICI Bank- 8.50%
एक्सिस बैंक (Axis Bank)- 8.95%
HDFC Bank- 9.00%
IDFC First Bank- 9.99%
सिर्फ सस्ता रेट देखकर न लें कार लोन
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ सस्ता ब्याज रेट देखकर कार लोन नहीं लेना चाहिए। क्योंकि छिपे हुए चार्जेस आपका बोझ बढ़ा सकते हैं। कई बार बैंक 7.60% दिखाते हैं, लेकिन असली खर्च इससे ज्यादा निकलता है। प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज मिलाकर आपका कुल खर्च बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा इफेक्टिव कॉस्ट (Effective Cost) समझें, सिर्फ रेट नहीं।
Car Loan लेने से पहले ये 5 बातें जरूर समझें
- कम EMI के चक्कर में लंबा लोन ले लेंगे, तो कुल ब्याज ज्यादा भरना पड़ेगा। बैलेंस बनाना जरूरी है।
- क्रेडिट स्कोर 750+ है, तो आपको सस्ता लोन मिल सकता है। कम स्कोर है तो बैंक ज्यादा ब्याज लगाएंगे।
- लोन टेन्योर (Loan tenure) सोच-समझकर चुनें। लंबे टेन्योर से EMI कम होगी, लेकिन कुल पैसा ज्यादा जाएगा। लोन जल्दी खत्म करना हमेशा फायदेमंद रहता है।
- प्रीपेमेंट नियम (Prepayment rules) जरूर पढ़ें। अगर आप जल्दी लोन खत्म करना चाहते हैं, तो कुछ बैंक चार्ज लेते हैं। ये छोटी बात बाद में बड़ा नुकसान बनती है।
- फिक्स्ड और फ्लोटिंग (Fixed vs Floating) का अंतर भी जरूर समझें। फिक्स्ड में EMI समान रहती है, जबकि फ्लोटिंग में बदल सकती है। अगर आपको रिस्क नहीं लेना, तो फिक्स्ड बेहतर है।
कार लोन लेते समय सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर लोग पहले कार बुक कर लेते हैं, फिर लोन ढूंढते हैं, जो सबसे गलत तरीका है। हमेशा पहले EMI प्लान करना चाहिए, फिर बैंक चुनना चाहिए और उसके बाद ही कार खरीदना चाहिए। इससे नुकसान होने के चांस कम रहते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई ब्याज दरें, बैंक ऑफर्स और अन्य वित्तीय जानकारी समय के साथ बदल सकती हैं। कृपया किसी भी कार लोन या वित्तीय निर्णय लेने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से जानकारी की पुष्टि जरूर करें। यह कंटेंट निवेश या लोन लेने की व्यक्तिगत सलाह (financial advice) नहीं है। हर व्यक्ति की आय, खर्च और वित्तीय स्थिति अलग होती है, इसलिए लोन लेने से पहले अपने बजट और क्षमता का सही आकलन करें या किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

