MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • ChatGPT की मदद से घर बैठे शुरू करें ये 5 आसान काम, हर महीने कमाएं ₹20,000!

ChatGPT की मदद से घर बैठे शुरू करें ये 5 आसान काम, हर महीने कमाएं ₹20,000!

ChatGPT Earning Ideas: इंटरनेट और मोबाइल तो हम सब दिनभर चलाते हैं, लेकिन क्या इससे आपकी जेब में एक रुपया भी आता है? अगर आप कॉलेज स्टूडेंट, हाउसवाइफ या जॉब करते हैं, तो ChatGPT से रोज 1-2 घंटे में महीने के ₹20,000 तक जोड़ सकते हैं।

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 22 2026, 05:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
लोकल दुकानों के लिए वॉट्सऐप और सोशल मीडिया मैसेज बनाना
Image Credit : Getty

लोकल दुकानों के लिए वॉट्सऐप और सोशल मीडिया मैसेज बनाना

त्योहार हो, सेल हो या कोई नया ऑफर, हर शहर के कपड़ा व्यापारी, जूते वाले, सैलून और बेकरी वाले अपने ग्राहकों को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना चाहते हैं। लेकिन ज्यादातर दुकानदारों को नहीं पता होता कि ऐसा क्या लिखें जिसे पढ़कर ग्राहक दुकान पर खिंचा चला आए। आपका रोल यहीं शुरू होता है। दुकानदार से पूछिए कि उनका क्या ऑफर है। जैसे- 'दिवाली पर 20% छूट।' अब ChatGPT में टाइप करें, 'लोकल कपड़ों की दुकान के लिए 3 बहुत ही आकर्षक वॉट्सऐप मैसेज लिखो, जिसमें इमोजी हों और पढ़ने वाले का तुरंत खरीदारी करने का मन करे।'

कमाई कितनी होगी?

एक दुकानदार से महीने के 10 मैसेज के 1,000 से 1,500 रुपए आराम से लिए जा सकते हैं। अगर 4 से 5 दुकानें भी पकड़ लीं, तो 6,000 से 7,000 रुपए बड़े ही आसानी से कमाए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
ब्लॉग और वेबसाइट्स की हिंदी प्रूफरीडिंग और री-राइटिंग
Image Credit : Getty

ब्लॉग और वेबसाइट्स की हिंदी प्रूफरीडिंग और री-राइटिंग

इंटरनेट पर सैकड़ों नई वेबसाइट्स रोज खुलती हैं। कई ब्लॉगर्स अंग्रेजी के आर्टिकल को हिंदी में ट्रांसलेट तो कर लेते हैं, लेकिन उसकी भाषा एकदम रोबोट जैसी और अटपटी लगती है। आपको उस अटपटे टेक्स्ट को एकदम बोलचाल और साफ-सुथरी हिंदी में बदलना है ताकि पढ़ने वाले को मजा आए। ChatGPT में कच्चा टेक्स्ट डालें और कहें, 'इस पैराग्राफ को एकदम सरल, बोलचाल और बिना किसी कठिन शब्द के शुद्ध हिंदी में दोबारा लिखो।'

कमाई कितनी होगी?

प्रूफरीडिंग और एडिटिंग के लिए 0.30 से 0.50 पैसे प्रति शब्द आसानी से मिल जाते हैं। अगर रोज 1,000 शब्द भी ठीक कर दिए, तो महीने के 9,000 से 12,000 रुपए तक कमा सकते हैं।

Related Articles

Related image1
Business Idea: गाड़ी या फ्लैट नहीं, इन 3 छोटी चीजों को किराए पर देकर कमाएं ₹40000 महीना! लागत सिर्फ 25k
Related image2
Business Idea: पुराने जूतों को चमकाकर हर महीने कमाएं ₹30000! सिर्फ ₹3000 में शुरू करें 'शू लॉन्ड्री'
36
स्कूल-कॉलेज प्रोजेक्ट्स और प्रेजेंटेशन की रूपरेखा तैयार करना
Image Credit : Getty

स्कूल-कॉलेज प्रोजेक्ट्स और प्रेजेंटेशन की रूपरेखा तैयार करना

आजकल पेरेंट्स और स्टूडेंट्स दोनों के पास स्कूल प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट और पीपीटी (PPT) बनाने का समय नहीं होता है। उन्हें तैयार रूपरेखा चाहिए होती है, ताकि वे बस उसे कॉपी में उतार सकें या स्लाइड में डाल सकें। आपको टॉपिक के हिसाब से 5-6 स्लाइड का कंटेंट और जरूरी पॉइंट्स जुटाना है। ChatGPT में टॉपिक का नाम डालें और लिखें- 'कक्षा 10 के साइंस प्रोजेक्ट 'सोलर एनर्जी' के लिए 5 स्लाइड का प्रेजेंटेशन ड्राफ्ट तैयार करो, जिसमें हेडिंग और 3-3 आसान पॉइंट्स हों।' मिनटों में पूरा लेआउट आपके सामने होगा।

कमाई कितनी होगी?

एक असाइनमेंट या प्रोजेक्ट आउटलाइन के 300 से 500 रुपए तक आसानी से मिल जाते हैं।

46
छोटी कंपनियों के लिए ऑफिशियल ईमेल्स और लेटर ड्राफ्टिंग
Image Credit : Getty

छोटी कंपनियों के लिए ऑफिशियल ईमेल्स और लेटर ड्राफ्टिंग

कई छोटे कारोबारी, ठेकेदार और स्टार्टअप्स ऐसे हैं जिन्हें अपने क्लाइंट्स को पेमेंट रिमाइंडर, कोटेशन या फॉर्मल थैंक-यू लेटर भेजने होते हैं। उनके पास कोई फुल-टाइम असिस्टेंट रखने का बजट नहीं होता है। आपको उनकी बात को एक प्रोफेशनल, विनम्र और साफ-सुथरे ईमेल का रूप देना है। इसके लिए ChatGPT को प्रॉम्प्ट दें- 'एक क्लाइंट को पेमेंट लेट होने पर बहुत ही विनम्र लेकिन सख्त पेमेंट रिमाइंडर ईमेल लिखो।' सेकंड भर में तैयार ईमेल क्लाइंट को फॉरवर्ड कर दें।

कमाई कितनी होगी?

इस तरह की ऑन-डिमांड वर्चुअल असिस्टेंट सर्विस के लिए लोग हर ईमेल के लिए 100 से 150 रुपए या महीने का फिक्स 4,000 से 5,000 रुपए पे करते हैं।

56
शादी और बर्थडे के इनविटेशन कार्ड्स के लिए शायरी और इनवाइट टेक्स्ट
Image Credit : Getty

शादी और बर्थडे के इनविटेशन कार्ड्स के लिए शायरी और इनवाइट टेक्स्ट

शादी-ब्याह, सालगिरह और बच्चों के जन्मदिन के डिजिटल इनविटेशन कार्ड आजकल खूब ट्रेंड में हैं। डिजाइन तो कैनवा जैसे ऐप से बन जाता है, लेकिन अंदर लिखने के लिए लोगों को प्यारी और दिल छू लेने वाली लाइनें चाहिए होती हैं। आपको परिवार के सदस्यों के नाम और थीम के हिसाब से इनविटेशन मैसेज तैयार करना है। ChatGPT से कहिए, '1 साल के बच्चे के जन्मदिन के लिए दादा-दादी और नाना-नानी की तरफ से एक बहुत ही भावुक और सुंदर 4 लाइन की कविता और इनविटेशन मैसेज तैयार करो।'

कमाई कितनी होगी?

कार्ड डिजाइनर्स और आम लोग सिर्फ एक खूबसूरत इनवाइट टेक्स्ट लिखवाने के 200 से 300 रुपए देते हैं।

66
काम और क्लाइंट्स कहां से मिलेंगे?
Image Credit : Getty

काम और क्लाइंट्स कहां से मिलेंगे?

  • अपने आसपास के दुकानदारों, दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में बताएं कि आप बिजनेस के लिए ऑनलाइन राइटिंग और डिजाइनिंग का काम करते हैं।
  • इंस्टाग्राम पर छोटे ब्रांड्स और पेजों को डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजें। उन्हें एक फ्री सैंपल लिखकर दिखाएं। जब उन्हें आपका काम पसंद आएगा, वे खुद ऑर्डर देंगे।
  • Fiverr, Upwork या Freelancer जैसी वेबसाइट्स पर अपनी फ्री प्रोफाइल बनाएं और वहां 'AI Content Editor' या 'Resume Maker' के रूप में अपनी सर्विस लिस्ट करें।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ChatGPT या किसी भी AI टूल के जरिए होने वाली कमाई आपके स्किल, समय, क्लाइंट्स की उपलब्धता और आपके काम की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या तीसरे पक्ष (Third Party) के साथ काम शुरू करने से पहले नियमों और भुगतान की शर्तों की जांच खुद जरूर करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
एआई समाचार
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्रेडिट कार्ड बिल भरने का सही दिन कौन सा? जानें आखिरी तारीख को क्यों नहीं करना चाहिए पेमेंट
Recommended image2
साबुन, शैम्पू और टूथपेस्ट में भी 'Non-Veg'? सरकार का बड़ा फैसला, अब पैकेट पर दिखेगा लाल-हरा निशान
Recommended image3
NSE IPO GMP Crash: ₹285 से गिरकर ₹65 पर आया प्रीमियम, क्या लिस्टिंग पर होगा घाटा?
Recommended image4
NSE IPO Allotment Status: आपको शेयर मिले या नहीं? 2 मिनट में ऐसे चेक करें स्टेटस
Recommended image5
UPI चार्ज से बचने लो आ गया एक नया जुगाड़! आखिर कैसे फटाफट होगा पेमेंट
Related Stories
Recommended image1
Business Idea: गाड़ी या फ्लैट नहीं, इन 3 छोटी चीजों को किराए पर देकर कमाएं ₹40000 महीना! लागत सिर्फ 25k
Recommended image2
Business Idea: पुराने जूतों को चमकाकर हर महीने कमाएं ₹30000! सिर्फ ₹3000 में शुरू करें 'शू लॉन्ड्री'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved