MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • सब कुछ सही था, फिर भी क्रेडिट स्कोर गिरा, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे?

सब कुछ सही था, फिर भी क्रेडिट स्कोर गिरा, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे?

Credit Score Drop Reasons: अगर आप समय पर बिल भरते हैं फिर भी क्रेडिट स्कोर गिर रहा है, तो वजहें छुपी हो सकती हैं. ज्यादा क्रेडिट यूटिलाइजेशन, छोटी EMI देरी, बार-बार लोन अप्लाई करना और रिपोर्ट की गलतियां कैसे स्कोर गिराती हैं, जानिए पूरी सच्चाई.

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 29 2026, 10:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Getty

क्रेडिट स्कोर अचानक क्यों गिर जाता है? 

कई लोगों को तब झटका लगता है, जब उनकी फाइनेंशियल आदतें सही होने के बावजूद क्रेडिट स्कोर कुछ अंकों से नीचे चला जाता है। न कोई EMI मिस हुई, न कार्ड का गलत इस्तेमाल, फिर भी लोन अप्रूवल में दिक्कत या ब्याज दर उम्मीद से ज्यादा। असल में क्रेडिट स्कोर कोई परीक्षा का रिजल्ट नहीं, बल्कि आपकी पैसों से जुड़ी आदतों की लगातार चलने वाली रिपोर्ट है, जो छोटी बातों पर भी रिएक्ट करती है।

अक्सर स्कोर गिरने की वजह बड़ी गलती नहीं, बल्कि ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें लोग “नॉर्मल” मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही छोटी लापरवाहियां धीरे-धीरे CIBIL प्रोफाइल को कमजोर बना देती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Getty

1. लिमिट है, इसलिए खर्च करना सही है - यही सबसे बड़ी गलतफहमी

कई कार्ड यूज़र सोचते हैं कि जब लिमिट मिली है तो उसका इस्तेमाल करना कोई समस्या नहीं। लेकिन बैंक और क्रेडिट ब्यूरो इसे अलग नजर से देखते हैं। अगर आपका कार्ड ज्यादातर समय हाई लिमिट पर चलता है, तो यह संकेत देता है कि आप पैसों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं। भले ही भुगतान समय पर हो, लगातार ऊंचा यूटिलाइजेशन स्कोर को नीचे खींच सकता है। बेहतर यही है कि खर्च कंट्रोल में रहे और बैलेंस जल्दी कम होता दिखे।

Related Articles

Related image1
Budget 2026: सैलरी वालों को सीधा ₹1.14 लाख फायदा! पूरा कैलकुलेशन समझिए
Related image2
कम सैलरी से परेशान हैं? ये 5 बिजनेस बदल सकते हैं आपकी लाइफ
38
Image Credit : AI

2. EMI देर से गई, लेकिन गई तो सही, सिस्टम ऐसा नहीं सोचता

कुछ दिन की देरी को लोग मामूली मानते हैं, लेकिन क्रेडिट रिपोर्ट के लिए यह एक रेड फ्लैग होता है। लेट पेमेंट यह दर्शाती है कि भविष्य में भी भुगतान में चूक हो सकती है। यही वजह है कि एक छोटी देरी का असर लंबे समय तक स्कोर पर दिखाई देता है। ऑटो-डेबिट, कैलेंडर अलर्ट या बैंक रिमाइंडर जैसी चीजें इस नुकसान से बचा सकती हैं।

48
Image Credit : Social Media

3. एक साथ कई लोन ट्राय करना क्यों भारी पड़ता है

लोन की तुलना करना समझदारी है, लेकिन हर जगह अप्लाई करना नहीं। हर आवेदन के साथ आपकी प्रोफाइल पर हार्ड इन्क्वायरी जुड़ती है। जब कम समय में कई इन्क्वायरी दिखती हैं, तो सिस्टम इसे फाइनेंशियल स्ट्रेस का संकेत मान लेता है। यही वजह है कि कई बार बिना लोन मिले ही स्कोर गिर जाता है।

58
Image Credit : Getty

4. पुराने कार्ड बंद किए और स्कोर नीचे चला गया

लोग अकसर सोचते हैं कि इस्तेमाल न होने वाले कार्ड बंद कर देना फाइनेंस को आसान बना देगा। हकीकत में इससे आपकी कुल क्रेडिट लिमिट घट जाती है और बाकी कार्ड्स पर खर्च का अनुपात बढ़ जाता है। साथ ही, पुराना कार्ड आपकी अच्छी पेमेंट हिस्ट्री का सबूत होता है। इसे हटाने से आपका क्रेडिट इतिहास छोटा और कमजोर नजर आने लगता है।

68
Image Credit : Getty

5. पुराना बोझ कम हुए बिना नया कर्ज

एक से ज्यादा लोन होना समस्या नहीं है, समस्या तब होती है जब आय के मुकाबले जिम्मेदारी तेजी से बढ़ने लगे। अगर पुराने लोन अभी पूरी तरह मैनेज नहीं हो पाए हों और उसी बीच नया कर्ज जुड़ जाए, तो आपकी प्रोफाइल ओवर-कमिटेड दिखने लगती है। यहीं से स्कोर पर दबाव बनता है।

78
Image Credit : Pixabay

6. गलती आपकी नहीं, रिपोर्ट की भी हो सकती है

कभी-कभी स्कोर गिरने की वजह सिस्टम एरर होती है, बंद हो चुका लोन अपडेट न होना, गलत पैन जुड़ जाना या किसी और का अकाउंट रिपोर्ट में दिख जाना। इसलिए साल में कम से कम एक बार क्रेडिट रिपोर्ट देखना जरूरी है। समय पर शिकायत करने से नुकसान रोका जा सकता है।

88
Image Credit : Getty

गिरता क्रेडिट स्कोर डर की नहीं, समझ की बात है

क्रेडिट स्कोर किसी मशीन का नंबर नहीं, बल्कि आपके फाइनेंशियल बिहेवियर का आईना है। जहां दबाव बढ़ता है, वहां यह गिरता है और जहां संतुलन बनता है, वहां खुद-ब-खुद सुधरने लगता है। अगर भुगतान समय पर है, खर्च कंट्रोल में है और फैसले सोच-समझकर लिए जा रहे हैं, तो स्कोर का वापस ऊपर आना तय है, बस थोड़ा वक्त और अनुशासन चाहिए।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Unacademy: टीचर्स को बॉलीवुड जैसी सैलरी, 3.44 बिलियन डॉलर की वैल्युएशन, फिर 94% गिरावट क्यों?
Recommended image2
सैलरी से नहीं संभल रहा खर्चा? सितंबर में शुरू करें ये 7 पार्ट-टाइम काम, दिवाली तक होगी बंपर कमाई!
Recommended image3
8th Pay Commission: ₹38,710 से सीधे ₹93,900 पेंशन? 3.833 फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला समझें
Recommended image4
₹10 में Ice Cream! Reliance ने लॉन्च किया ‘Bombay Creamery’, Amul-Havmor को मिलेगी टक्कर?
Recommended image5
Lumino Industries Share: ₹82 का शेयर ₹110 पर खुला, अब प्रॉफिट बुक करें या लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड रखें?
Related Stories
Recommended image1
Budget 2026: सैलरी वालों को सीधा ₹1.14 लाख फायदा! पूरा कैलकुलेशन समझिए
Recommended image2
कम सैलरी से परेशान हैं? ये 5 बिजनेस बदल सकते हैं आपकी लाइफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved