बीते 24 घंटे में बिटकॉइन के दाम 2.3 फीसदी बढ़कर 42,000 डॉलर के लेवल से ऊपर पहुंच गया। डिजिटल टोकन 42,837 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2022 में लगभग 8 फीसदी नीचे है।

बिजनेस डेस्क। गुरुवार को बिटकॉइन के दाम 2.3 फीसदी बढ़कर 42,000 डॉलर के लेवल से ऊपर पहुंच गया। डिजिटल टोकन 42,837 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2022 में लगभग 8 फीसदी नीचे है। जबकि पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 30 फीसदी कम है। वहीं ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.03 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। कुल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम 98.3 बिलियन डॉलर का देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में डॉगकोइन 11.8 फीसदी बढ़कर 0.135805 डॉलर हो गया, जबकि शीबा इनु 6.2 फीसदी बढ़कर 0.00002464 डॉलर हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमरीकी फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्की है डिजिटल असेट्स
एपी रिपोर्ट के अनुसार यूएस फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि डिजिटल करेंसी के नए रूप जैसे कि क्रिप्टोकरेंसी और स्टेबल कॉइन अमेरिकी फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्की हैं और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए नए नियमों की आवश्यकता होगी। पॉवेल ने बुधवार को केंद्रीय बैंकरों के एक वैश्विक संगठन, बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स द्वारा आयोजित एक पैनल में बोलते हुए यह भी कहा कि नई टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को सस्ता और तेज कर देंगी। लेकिन वे मौजूदा वित्तीय संस्थानों को भी अस्थिर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-Petrol And Diesel Price Today: दो दिन के इजाफे के बाद फ्यूल प्राइस में राहत, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

इललीगल कामों के लिए हो रहा है डिजिटल असेट्स का उपयोग
अपनी टिप्पणी में, पॉवेल ने उपभोक्ताओं और व्यापक फाइनेंशियल सिस्टम सहित डिजिटल फाइनेंस के विकास से उपजी कई जोखिमों को अंडरलाइन किया। फेड यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि मंदी के दौरान बिटकॉइन जैसी डिजिटल संपत्ति वित्तीय बाजारों को कैसे प्रभावित कर सकती है। पॉवेल ने यह भी कहा कि क्रिप्टो संपत्ति का उपयोग "अवैध गतिविधि" के लिए किया गया है, जैसे कि मनी लॉन्ड्रिंग, और "हमें इसे रोकने की आवश्यकता है।