DA Hike Big Update: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कैबिनेट ने DA 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। जानें इस नए फैसले से आपके खाते में कितने महीने का एरियर एक साथ आएगा।
DA Increase News: दिवाली से ठीक पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का दिल खुश कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और रिटायर्ड लोगों की पेंशन में अच्छा-खासा उछाल आना तय हो गया है। आइए जानते हैं बढ़ी हुई सैलरी कब खाते में आएगी और कितने महीने का एरियर एक साथ आएगा...
कब और कितने महीने का मिलेगा एरियर?
सरकार ने इस 3% की नई बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2026 से लागू किया है। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ इस महीने की बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि बीते महीनों यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर (पिछला बकाया पैसा) भी खाते में एक साथ आएगा। दिवाली के खर्चों के बीच 3 महीने का ये मोटा एरियर किसी बड़े बोनस से कम नहीं होगा!
1 करोड़ से ज्यादा लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान
सरकार के इस ताज़ा फैसले से देश के करीब 48 लाख मौजूदा कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा। महंगाई भत्ते में इस भारी-भरकम बढ़ोतरी की वजह से सरकारी खजाने पर हर साल लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
किसको कितना मिला फायदा?
7वां वेतन आयोग: ज्यादातर कर्मचारी इसी में आते हैं। इनका महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया गया है, जिससे यह 60% से बढ़कर अब 63% हो गया है।
छठा वेतन आयोग: अगर आप 6वें वेतन आयोग के दायरे में हैं, तो आपको डबल फायदा मिला है। आपका DA सीधे 7% बढ़ा दिया गया है, जो अब 262% से छलांग लगाकर 269% पर पहुंच गया है।
5वां वेतन आयोग: इनके लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है! 5वें वेतन आयोग वालों के DA में सबसे ज्यादा 14% की बंपर बढ़ोतरी की गई है। इनका भत्ता अब 483% से 497% हो गया है।
कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?
सरकार देश में महंगाई दर (AICPI इंडेक्स) के आंकड़ों को देखकर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA बढ़ाती है। इससे पहले सरकार ने 18 अप्रैल 2026 को भत्ते में 2% का इजाफा किया था।






