दिल्ली के एक शख्स ने हीरो स्प्लेडंर बाइक को बदलकर सूपर बाइक बना दिया। दोनों बाइक के लुक को बदलने में दो लाख खर्च किए। देखनें में दोनों बाइक बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। 

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी है। भारत में हीरो स्प्लेंडर बाइक की खूब मांग है। दिल्ली के एक शख्स ने हीरो के इस बाइक को एकदम से बदल कर रख दिया है। जिसे देख कर किसी को भी यकीन नही होगा यह हीरो की स्प्लेंडर बाइक है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खर्च किए 2 लाख रुपए

इस शख्स ने हीरो स्प्लेंडर बाइक को बदलने के लिए करीब 2 लाख रुपए खर्च किया। इसमें इंजन छोड़कर सब कुछ बदल दिया गया है। जैसे बाइक पहले से छोटी हो गई है। इसके चेचिस को काटकर छोटा किया गया है। पीछे वाली सीट हटा दी गई है। बाइक में एक्झॉस्ट बूस्टर का यूज किया गया है जो महंगी बाइकों में ही लगा होता है। एक्झॉस्ट बूस्टर से आवाज तेज और नॉर्मल बाइक से अलग निकलती है।

ड्यूक बाइक जैसा लुक 

 मॉडिफाइड बाइक पर पल्सर 220 सीसी सीट लगाया है। इसमें बजाज पल्सर के फ्यूल टैंक को यूज किया गया है। इसको ड्यूक बाइक का लुक देने की कोशिश की गई है। बाइक में नया एलॉय व्हील सेट लगाया गया है। हेड लैंप सबसे आकर्षक लग रहा है, जिसे इंसान की खोपड़ी के आकार का बनाया है। स्कल हेड लैंप में दो टाइप की लाइट लगाई गई है।