- Home
- Business
- फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
Earn Money from WhatsApp: आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन और फोन में वॉट्सऐप है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस WhatsApp पर आप दिनभर फालतू की चैटिंग और स्टेटस देखते हैं, वही आपको हर महीने ₹10,000 या उससे ज्यादा की कमाई करा सकता है? आइए जानते हैं कैसे…

एफिलिएट मार्केटिंग क्या होती है?
इसे एक उदाहरण से समझें। मान लीजिए Amazon पर एक बहुत अच्छा इंडक्शन कुकटॉप्स (Induction Cooktops) सेल में मिल रहा है। आपने उसका लिंक अपने दोस्तों को भेजा। अगर आपके दोस्त उस लिंक पर क्लिक करके उसे खरीदते हैं, तो अमेजन आपको उस बिक्री का कुछ हिस्सा यानी कमीशन देगा। यही एफिलिएट मार्केटिंग है! अगर आप स्टूडेंट हैं, हाउसवाइफ हैं या फिर जॉब के साथ एक्स्ट्रा इनकम चाहते हैं, तो 'वॉट्सऐप एफिलिएट मार्केटिंग' आपके लिए सबसे बेस्ट तरीका हो सकता है।
WhatsApp से कमाई शुरू करने के लिए सही प्लेटफॉर्म चुनें
सबसे पहले आपको किसी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट (जैसे Amazon, Flipkart या Myntra) के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ना होगा। इसके अलावा भी कई ऐप्स हैं, जो बिगिनर्स के लिए बहुत आसान हैं। एक बार एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करने के बाद हर किसी को हर चीज न भेजें। अगर आपके ग्रुप में कपड़ों के शौकीन लोग हैं, तो फैशन डील्स चुनें। अगर टेक लवर फ्रेंड है, तो मोबाइल एक्सेसरीज और गैजेट्स के लिंक शेयर करें। अपनी कैटेगरी (Niche) तय करें। इससे काम आसान हो जाता है।
WhatsApp ग्रुप्स और स्टेटस का स्मार्ट यूज
सिर्फ पर्सनल मैसेज न करें। अपनी कैटेगरी के हिसाब से 2-3 अलग ग्रुप्स बनाएं। जैसे 'Best Deals Under ₹499' या 'Kitchen Smart Gadgets'... लोगों को इसमें जोड़ें और उन्हें बेहतरीन डील्स के बारे में बताएं। WhatsApp स्टेटस सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी प्रोडक्ट की अच्छी फोटो और उसके साथ 'लूट लो मौका' या 'सिर्फ आज के लिए भारी छूट' लिखकर अपना एफिलिएट लिंक डालें।
लोगों के बीच भरोसा बनाएं
सिर्फ वही चीजें प्रमोट करें जो वाकई अच्छी हों। अगर आप गलत सामान बेचेंगे, तो लोग आपके लिंक पर क्लिक करना बंद कर देंगे। इस काम में सबसे ज्यादा भरोसा (Trust Building) बनाना होता है। इससे आपकी सेलिंग अच्छी हो सकती है।
बिना 1 रुपया लगाए ₹10,000 कैसे आएंगे?
मान लीजिए आपने दिन में 5 अच्छे डील्स शेयर किए। अगर 10 लोगों ने भी ₹500 का सामान खरीदा और आपको औसतन 8% कमीशन मिला, तो आपकी रोजाना की कमाई ₹400 हो गई। इस हिसाब से महीने में ये ₹12,000 के आसपास तक जा सकती है!
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है। 'वॉट्सऐप एफिलिएट मार्केटिंग' या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई आपकी मेहनत, नेटवर्क की पहुंच और मार्केटिंग स्किल पर निर्भर करती है। हम किसी भी निश्चित आय (Fixed Income) की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम या थर्ड-पार्टी ऐप से जुड़ने से पहले उनके नियमों और शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यान से पढ़ें। ऑनलाइन फ्रॉड से बचें और अपनी पर्सनल जानकारी या बैंक डिटेल्स किसी भी संदेहास्पद लिंक पर शेयर न करें। कोई भी काम शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

