Gold Price: रुपए में तेजी और यूरोपीय बाजारों में तेजी के कारण ग्लोबल इक्विटी मार्केट (Global Equity Market) के उठने से सोने के दाम (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सोना 19 महीने के हाई (Gold At 19 Month High) से  1800 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया और सोना 53500 रुपए से नीचे आ गया।

Gold Price: सोने के दाम आज वायदा बाजार में 19 महीने के हाई पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर के बाद रुपए में तेजी और यूरोपीय बाजारों में तेजी के कारण ग्लोबल इक्विटी मार्केट (Global Equity Market) के उठने से सोने के दाम (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सोना 19 महीने के हाई (Gold At 19 Month High) से 1800 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया और सोना 53500 रुपए से नीचे आ गया। वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोने के दाम में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि आज विदेशी बाजारों में गोल्ड स्पॉट करीब 2050 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया था। जानकारों की मानें तो आने वाले दो हफ्तों सोना 57 हजार रुपए के स्तर को पार कर सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोना 19 महीने के हाई से नीचे
आज सोना 19 महीने के हाई पर चला गया। कारोबारी सत्र के दौरान आज 55190 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 54917 रुपए प्रति दस ग्राम कके साथ ओपन हुआ था। जबकि एक दिन पहले 54224 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ था। दोपहर के बाद सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली और कारोबारी सत्र के दौरान सोना दिन के हाई से करीब 1848 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 53342 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। मौजूदा समय में सोना 554 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के सा थ 53670 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-7th Pay Commission: डीए बढ़ोतरी पर बड़ी खबर, होली से पहले बढ़ सकता है केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन

विदेशी बाजारों में सोना हुआ सस्ता
वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोना काफी सस्ता हो चुका है। कॉमेक्स बाजार में सोना 23 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 2020 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट यानी 42 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 2008.56 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज गोल्ड स्पॉट के दाम 2050 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए थे।

यह भी पढ़ेंः-रूसी तेल, गैस इंपोर्ट पर अमरीकी बैन से भारत समेत बाकी देशों पर क्या पड़ेगा असर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

भारतीय वायदा बाजार मेें चांदी भी हुई सस्ती
वहीं दूसरी ओर भारतीय वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। चांदी आज कारोबारी सत्र के दौरान 73 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। दोपहर के बाद चांदी में गिरावट आई और 71 हजार रुपए के लेवल पर आ गया। आंकड़ों की मानें तो आज चांदी 71800 रुपए किलोग्राम पर ओपन हुई थी और सुबह के सत्र में 73046 रुपए प्रति दस ग्राम के लेवल पर पहुंच गई। दोपहर के बाद चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई और करीब 2000 रुपए का गोता लगाते हुए 71080 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गई। मौजूदा समय में चांदी के दाम 114 रुपए की गिरावट के साथ 71271 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- Madhya Pradesh Budget 2022 : देवड़ा ने पेश किया 2.79 लाख करोड़ का टैक्स फ्री बजट, जानिए बड़े ऐलान

विदेशी बाजारों में चांदी के दाम
विदेशी बाजारों में चांदी के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार कॉमेक्स बाजार में 27 डॉलर प्रति ओंस से नीचे आ गई है। मौजूदा समय में चांदी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 26.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्वर स्पॉट के दाम 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 26.08 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- Russia-Ukraine War: रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा क्रूड ऑयल, जानिए कहां से सबसे ज्यादा इंपोर्ट करता है भारत

क्या कहते हैं जानकार
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि आज ग्लोबली इक्विटी बाजारों में तेजी आने से निवेशकों का रुख सेफ हैवन से निकलकर शेयर बाजार की ओर देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर सोना और चांदी के दाम में काफी देखने को मिली है, जिसकी वजह से मुनाफावसूली भी हुई। वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले आज रुपया तेज हुआ है। जिसकी वजह से सोने और चांदी में गिरावट का माहौल बनास हुआ है़। अनुज गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दाम तेजी बनी रह सकती है।