Today Gold Rate in India: आज 10 ग्राम सोने का रेट कितना है? दिल्ली और लखनऊ में 22K और 24K गोल्ड का भाव क्या है? क्या आज सोना खरीदना सही रहेगा? किस शहर में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है? मुंबई, पटना और अहमदाबाद में आज गोल्ड रेट कितना है? 

Gold Rate Today 13 June 2026: अगर आप इस वीकेंड गोल्ड ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं या सोने में पैसा लगाने (Investment) का प्लान है, तो ये खबर आपके काम की है। आज शनिवार सुबह देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। Goodreturns.in के ताजा डेटा के मुताबिक, आज पूरे देश में चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में सोना सबसे महंगा बिक रहा है। वहीं, अगर आप दिल्ली, लखनऊ या जयपुर में रहते हैं, तो आपको राहत मिली है। यहां बाकी शहरों के मुकाबले रेट काफी कम हैं। आइए जानते हैं आज 10 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेन्नई में सबसे महंगा 24 कैरेट गोल्ड

आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,38,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। यानी अगर आप साउथ इंडिया के इस बड़े शहर में सोना खरीद रहे हैं, तो आपको देश के कई दूसरे शहरों की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

दिल्ली और लखनऊ में आज सोने की कीमत कितनी है?

दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,45,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई की तुलना में यहां सोना कुछ हजार रुपए सस्ता मिल रहा है, जिससे इन शहरों के खरीदारों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में सोने का रेट कितना है?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कई अन्य बड़े शहरों में भी देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव इन शहरों में 1,36,210 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

10 बड़े शहरों में 24-22 कैरेट सोने का आज का रेट

दिल्ली (Delhi)

24 कैरेट- ₹1,45,830

22 कैरेट- ₹1,36,360

मुंबई (Mumbai)

24 कैरेट- ₹1,48,590

22 कैरेट- ₹1,36,210

कोलकाता (Kolkata)

24 कैरेट- ₹1,48,590

22 कैरेट- ₹1,36,210

चेन्नई (Chennai)

24 कैरेट- ₹1,50,560

22 कैरेट- ₹1,38,010

जयपुर (Jaipur)

24 कैरेट- ₹1,45,830

22 कैरेट- ₹1,36,360

अहमदाबाद (Ahmedabad)

24 कैरेट- ₹1,48,640

22 कैरेट- ₹1,36,260

लखनऊ (Lucknow)

22 कैरेट- ₹1,45,830

22 कैरेट- ₹1,36,360

पटना (Patna)

24 कैरेट- ₹1,48,640

22 कैरेट- ₹1,36,260

बेंगलुरु (Bengaluru)

24 कैरेट- ₹1,48,590

22 कैरेट- ₹1,36,210

हैदराबाद (Hyderabad)

24 कैरेट- ₹1,48,590

22 कैरेट- ₹1,36,210

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए सोने के रेट्स Goodreturns.in के सुबह 6 बजे के डेटा पर आधारित हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। स्थानीय सराफा बाजार के टैक्स (GST), मेकिंग चार्ज (गहने बनाने का खर्चा) और ज्वेलर्स के हिसाब से आपके शहर या दुकान पर वास्तविक रेट्स में अंतर हो सकता है। किसी भी तरह के निवेश या सोने की खरीद-बिक्री से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या प्रामाणिक सोर्स से लाइव रेट्स जरूर वैरिफाई कर लें। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।